Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जयराम महतो का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी
    Top Story

    जयराम महतो का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024Updated:June 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के प्रमुख जयराम महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव में 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रांची के ऑक्सीजन पार्क में मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सवर्ण उम्मीदवार भी उतारे जाएंगे, जिसमें बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होंगे।

    जयराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कुल आठ सीटों पर हमने प्रत्याशी उतारा था। इन आठ लोकसभा सीटों के अंदर 46 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जाहिर तौर पर इन सभी 46 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा जमशेदपुर, खूंटी और गोड्डा लोकसभा सीट के अंतगर्त आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से भी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि 15 से 25 दिन के अंदर पार्टी को सिंबल भी अलॉट कर दिया जायेगा। साथ ही पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी हो जायेगा।

    जयराम महतो ने कहा कि कोई एक विशेष दल हमारी पार्टी के लिए चुनौती नहीं है। क्योंकि, उन्होंने वहां से वोट लाया, जहां से आजसू के अलावा बाकी पार्टियां थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पारंपरिक सीट बेरमो से उनको 13,53,000 वोट मिले। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीट टुंडी से 60,000 और डुमरी से 90,000 वोट मिले। साथ ही कहा कि किसी एक दल से हमारी लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई विचारधारा की है। फिलहाल ये लोग जो पॉलिटिक्स कर रहे हैं, उससे जनता कहीं ना कहीं कट रही है। हां, हमें समय लगेगा लेकिन आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में हमलोग बेहतर स्थिति में होंगे। हम लोगों के लिए पार्टी नहीं मुद्दे मायने रखते हैं।

    जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा का चुनाव राज्य के मुद्दों पर लड़ेंगे। झारखंड का सबसे ज्वलंत मुद्दा अभी छात्रों की निराशा है। यदि हम सरकार में आते हैं तो हम सबसे पहले होने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता लायेंगे। फ्री एंड फेयर एग्जाम लिये जायेंगे। इसके लिए आंदोलन भी करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट ने रांची के बड़ा तालाब की साफ-सफाई पर राज्य सरकार और नगर निगम को दी सख्त हिदायत
    Next Article अलका याग्निक की सुनने की क्षमता पर पड़ा असर, तेज संगीत से दूर रहने की दी सलाह
    shivam kumar

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version