Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 21 जूनः भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भगीरथ प्रयास का सुफल है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 21 जूनः भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भगीरथ प्रयास का सुफल है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    shivam kumarBy shivam kumarJune 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। मगर 21 जून की तारीख ने कुछ बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। 21 जून की तारीख 2015 में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई है। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगीरथ प्रयास किए। उनकी पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।

    भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्योहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं। 21 जून की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है। इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1756ः जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।

    1862ः ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर लिंकन्स इन से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।

    1898ः अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।

    1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। उन्हें देश के अंतिम गवर्नर जनरल बनने का सम्मान प्राप्त है।

    1975ः वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।

    1991ः पीवी नरसिम्हाराव भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बने।

    2001ः पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आतंकवाद निरोधक कानून बहाल किया।

    2003ः जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स जारी।

    2008ः फिलिपीन में विनाशकारी तूफान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।

    2009ः भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

    2012ः ऑस्ट्रेलिया में नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत।

    2015ः पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहल पर दुनिया के लगभग सभी देश स्वस्थ रहने के लिए योग के प्रसार की इस मुहिम में शामिल हुए।

    जन्म

    1912ः प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर।

    1927ः रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित वरिष्ठ पत्रकार बीजी वर्गीज।

    1933ः भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस।

    1970ः इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो।

    1987ः माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय आदिवासी युवती विनीता सोरेन।

    निधन

    2020ः उत्तराखंड के पहले लोकगायक जीत सिंह नेगी।

    2020ः भारतीय क्रिकेटर राजिंदर गोयल। उन्होंने गेंदबाज के रूप में अपनी खास पहचान बनाई।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ की व्यापक बातचीत
    Next Article जिम्बाब्वे की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए जस्टिन सैमंस
    shivam kumar

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
      • झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
      • बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल
      • श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी
      • नक्सल प्रभावित रेलखंड में आरपीएफ की ड्रोन से निगरानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version