Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 25 जूनः आधी रात को जब देश पर थोपा गया आपातकाल
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 25 जूनः आधी रात को जब देश पर थोपा गया आपातकाल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    25 जून 1975- इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की, जो 21 मार्च 1977 तक लागू रहा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह 21 महीना सबसे विवादास्पद काल था।

    अगली सुबह 26 जून को लोगों की नींद खुली तो रेडियो से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का संदेश प्रसारित हो रहा था- ‘भाइयों, बहनों… राष्ट्रपति जी ने आपातकाल की घोषणा की है। आपातकाल जरूरी हो गया था। एक ‘जना’ सेना को विद्रोह के लिए भड़का रहा है। इसलिए देश की एकता और अखंडता के लिए यह फैसला ज़रूरी हो गया था लेकिन इससे सामान्य लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।’

    दरअसल, विपक्ष के सबसे बड़े नेता जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा सरकार के खिलाफ व्यापक मुहिम को मुकाम तक पहुंचाने के लिए 25 जून को देशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन का आह्वान किया था। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में कवि रामधारी सिंह दिनकर की मशहूर कविता की पंक्तियां कही थी- ‘सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।’

    दूसरे, आपातकाल लागू किए जाने से एक दिन पहले 24 जून को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा के उस फैसले पर मुहर लगा दी जिसमें इंदिरा गांधी के संसदीय चुनाव को अवैध घोषित कर दिया गया था। उन्होंने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से इंदिरा गांधी के चुनाव को चुनौती देने वाली समाजवादी नेता राजनारायण की याचिका पर ये फैसला सुनाया था। इंदिरा गांधी की लोकसभा सदस्यता तो रद्द की ही गई, छह साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। इतिहास के पन्नों पर यह मुकदमा ‘इंदिरा गांधी बनाम राजनारायण’ के नाम से दर्ज हो गया।

    दोनों ही मोर्चों पर अपनी शिकस्त को देखते हुए इंदिरा सरकार ने देश पर आपातकाल थोप दिया। 21 माह बाद जब आपातकाल हटाने की घोषणा हुई तो देश में नया चुनाव हुआ। 1977 के आम चुनाव में संयुक्त विपक्ष के रूप में जनता पार्टी को 542 में से 296 सीटें मिलीं। जबकि इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस को 154 सीटें मिलीं। कांग्रेस पार्टी को 198 सीटों का नुकसान हुआ।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1947- एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’आज ही के दिन प्रकाशित हुई। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

    1950- उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृहयुद्ध शुरू हुआ। आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

    1975- इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल की घोषणा की।

    1998- अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।

    1999- अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा।

    2002- अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।

    2004- रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।

    2005- अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

    2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।

    जन्म

    1900- लॉर्ड माउंटबेटन- ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।

    1903- चन्द्रशेखर पाण्डे – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

    1908- सुचेता कृपलानी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।

    1931- विश्वनाथ प्रताप सिंह – भारत के आठवें प्रधानमंत्री।

    1924- मदन मोहन – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।

    1935- उदय चंद – सेवानिवृत्त भारतीय पहलवान और कुश्ती कोच हैं।

    1957- गोपाल प्रसाद दुबे – सरायकेला छऊ नृत्य के अग्रणी नर्तक हैं।

    1966- एम. वी. वी. सत्यनारायण- विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से भारत की संसद में सांसद हैं।

    1975- मनोज कुमार पांडेय – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

    1986- सुधा सिंह – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीटों में से एक हैं।

    1961- सतीश शाह – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।

    निधन

    2009- माइकल जैक्सन- पाश्चात्य संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले मशहूर कलाकार।

    2019 – मोहन रानाडे – गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।

    2009 – शिवचरण माथुर – राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री थे।

    1950- स्वामी सहजानंद सरस्वती- भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद ने ली शपथ
    Next Article श्रीलंका: गंभीर आर्थिक संकट के उबरते देश में इस साल छह माह में 9 लाख पर्यटक पहुंचे
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version