Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कल्पना सोरेन को मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, मंत्रीपद के साथ संगठन में बन सकती हैं महासचिव
    Top Story

    कल्पना सोरेन को मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी, मंत्रीपद के साथ संगठन में बन सकती हैं महासचिव

    adminBy adminJune 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक के रूप में उभरीं कल्पना मुर्मू सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि कल्पना मुर्मू सोरेन को चंपाई सोरेन कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हो ना हो कल्पना को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन ने पार्टी को संकट से उबारा। अपनी प्रभावशाली आवाज से वह लोगों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा की बात पहुंचाने में सफल रहीं। चर्चा तो यह भी है कि ना सिर्फ कल्पना को मंत्री पद मिलेगा बल्कि उनको झामुमो संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय उपाध्यक्ष या केंद्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    ऐसा इसलिए भी क्योंकि जिस तरह से कल्पना ने लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाई, माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी वह अपनी जिम्मेदारी निभायेंगी। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह जेएमएम विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने देश और राज्य की राजनीति में तेजी से अपनी पहचान बनायी है। आज की तारीख में उनकी गिनती इंडिया ब्लॉक के बड़े नेताओं में होती है। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के बीमार होने और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के जेल चले जाने के बाद कल्पना सोरेन सक्रिय राजनीति में आयीं।

    कल्पना सोरेन दिल्ली, मुंबई और रांची की महारैली में शामिल होकर देश के सामने यह मैसेज देने में सफल रहीं कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने साजिश रचकर उनके पति को जेल भेजा है। लोकसभा चुनाव के दौरान, कल्पना सोरेन ने इंडिया गठबंधन और झामुमो की ओर से सबसे बड़े स्टार प्रचारक के रूप में 150 से ज्यादा चुनावी सभाएं कीं। अपने लिए गांडेय में वोट मांगीं तो सहयोगी दलों कांग्रेस, राजद और झामुमो के अन्य उम्मीदवारों के लिए भी चुनावी सभाएं कीं। बता दें कि कल्पना सोरेन की राजनीति में औपचारिक तौर पर एंट्री 4 मार्च को गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली के साथ हुई। इसके 12 दिनों के बाद जब लोकसभा चुनाव और झारखंड में गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ, तो उन्होंने पार्टी और गठबंधन की ओर से प्रचार अभियान का मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कीं और एक तरह से ढाई महीने के भीतर राज्य का चप्पा-चप्पा छान डाला। पार्टी की ओर से उन्हें हेलीकॉप्टर मुहैया कराया गया, जिससे वह एक दिन में तीन-चार रैलियों में शामिल होती रहीं। यह कहने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि झारखंड लोकसभा चुनाव में जिस तरह से इंडिया गठबंधन की बढ़त हुई है उससे यह माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं उसमें कल्पना मुर्मू सोरेन की भूमिका रही है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम चंपाई सोरेन ने मार्च में दिया था नियुक्ति पत्र, 3 महीने बाद भी नहीं हुई पोस्टिंग : बाबूलाल मरांडी
    Next Article पैसे हड़पने के लिए रिटायर्ड सैनिक ने पत्नी को मार डाला, दो बेटियों ने भी दिया साथ
    admin

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version