Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»”रामायण” के लक्ष्मण सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों पर जताई नाराजगी
    मनोरंजन

    ”रामायण” के लक्ष्मण सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों पर जताई नाराजगी

    adminBy adminJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके अभिनेता सुनील लहरी ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अयोध्या के नागरिकों ने बीजेपी को वोट नहीं दिया। जिस भाजपा के नेतृत्व में जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था, 4 जून को घोषित परिणामों में उसी पार्टी के उम्मीदवार को वहां हार मिली। राम मंदिर उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है, यहां बीजेपी के लल्लू सिंह हार गए और समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने इस सीट पर जीत हासिल की।

    सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नाराजगी और निराशा जाहिर की। उन्होंने फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के नतीजे को लेकर अयोध्या के मतदाताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा, “हम भूल जाते हैं कि ये वही अयोध्यावासी हैं, जिन्होंने वनवास से लौटने के बाद सीतामाता पर भी संदेह किया था। यदि भगवान स्वयं प्रकट भी हो जाएं तो भी कुछ स्वार्थी हिंदू हैं, जो उन्हें भी नकार देंगे। सुनील लहरी ने पहली पोस्ट में कहा कि अयोध्या के नागरिकों ने हमेशा अपने असली राजा को धोखा दिया है।”

    एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”अयोध्या के लोगों हम आपकी महानता को सलाम करते हैं, आप वही हैं जिसने देवी सीता को भी नहीं छोड़ा। इसलिए उस छोटे से तंबू से एक सुंदर मंदिर में बैठे भगवान राम को धोखा देना आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। पूरा भारत तुम्हें फिर कभी सम्मान की दृष्टि से नहीं देखेगा।”

    एक अन्य पोस्ट में सुनील लहरी ने अयोध्या के लोगों की तुलना ”बाहुबली” के किरदार कटप्पा से की। इस फिल्म में कटप्पा ने उनके राजा अमरेंद्र बाहुबली को मार डाला था। इस बीच, लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ”रामायण” में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने भाजपा के टिकट पर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ा। सुनील लहरी ने अपने को-स्टार अरुण गोविल को मेरठ से जीत हासिल करने पर बधाई दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत को जेल में यातना पर बाबूलाल ने मांगा सीसीटीवी फुटेज, सुविधाएं उपलब्ध कराने की गारंटी दी
    Next Article पैपराजी की हरकतों पर भड़कीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा
    admin

      Related Posts

      मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

      May 18, 2025

      सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

      May 17, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version