Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोस चुनाव: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक
    देश

    लोस चुनाव: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक

    adminBy adminJune 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इंडी गठबंधन के प्रत्याशी का अप्रत्याशित प्रदर्शन,पिछली बार के मुकाबले दोगुना ज्यादा मिले वोट

    वाराणसी। देश की सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय राय को 1,52,513 मतों से पराजित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की जीत का अंतर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले जहां काफी कम रहा, वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले उन्हें मत भी कम मिले। प्रधानमंत्री की हैट्रिक जीत की घोषणा होते ही जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए । कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर खुशी जताई। हालांकि जीत का अंतर बड़ा न होने पर पार्टी के बड़े नेता क्लास लगने के डर से मायूस भी दिखे। इसके पहले पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पोस्टल बैलेट की गिनती के शुरुआती रुझान में प्रधानमंत्री आगे रहे, लेकिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती के प्रथम चरण में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय से 6000 से अधिक मतों से पिछड़ गए। दूसरे राउंड में उन्होंने मामूली अंतर से बढ़त बनाई तो यह सिलसिला 30वें राउंड तक चलता रहा। चक्रवार गणना के दौरान इंडी गठबंधन के अजय राय हर राउंड में मजबूती से लड़ते दिखे। यह सिलसिला हर चक्र में बना रहा। 30वें और अन्तिम राउंड में भाजपा के प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 612970,इंडी गंठबंधन के अजय राय को 460457 और बसपा के अतहर जमाल लारी को 33766 मत मिले।

    गौरतलब है कि वर्ष 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तब भाजपा के प्रत्याशी को कुल 581022 मत और दूसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल को 209238 मत मिले थे। चुनाव में कांग्रेस के अजय राय को 75614,बसपा के सीए विजय प्रकाश को 60579 तथा सपा के कैलाश चौरसिया को 45291 मत मिले थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को काशी के मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत दिया। उन्हें कुल 6,74,664 मत मिले थे । समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रहीं । शालिनी यादव को 1,95,159 वोट मिले थे। शालिनी यादव अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। 2019 में अजय राय लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 1,52,548 वोट मिले थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार 4,79,505 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। तब भी वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने 56.37 प्रतिशत मत हासिल किया था। पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक से भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का इसमें बड़ा योगदान था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव : राहुल गांधी ने करीब चार लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी को दी मात
    Next Article झारखंड के सियासी मैदान में महिलाओं का बढ़ता दबदबा
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version