Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनें 29 जून से आठ जुलाई तक रद्द रहेगा
    Top Story

    टाटानगर से होकर चलने वाली कई ट्रेनें 29 जून से आठ जुलाई तक रद्द रहेगा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दक्षिण पूर्वी रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल क्षेत्र में विकास कार्य के कारण कई ट्रेन के परिचलन को रद्द किया गया है। जबकि कई ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। इसमें टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली कई ट्रेन प्रभावित होंगी, इसे लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।

    रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत दक्षिण पूर्वी रेलवे अंतर्गत खड़गपुर रेल मंडल मे हावड़ा खड़गपुर रूट में कई ट्रेन के परिचालन को रद्द कर दिया गया है,जिसके कारण हावड़ा खड़गपुर प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर 60 ट्रेन के परिचालन को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेन के रूट में बदलाव किए गए हैं।

    रेल यात्रियों को आगामी 29 जून से आठ जुलाई तक यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली कई ट्रेन भी रद्द किये गए हैं। इसमें टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के अलावा कई ट्रेन शामिल है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    दक्षिण पूर्वी रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में संकरेल-संतरागाछी लिंक लाइन को अंदुल स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया किया जाना है। इस कारण खड़गपुर मंडल के अंदुल स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। यह कार्य 29 जून से आठ जुलाई तक चलेगा। इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली करीब 60 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कईयों का रूट बदला गया है।

    रद्द की गई ट्रेन

    -22202 पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस छह जुलाई को रद्द रहेगी। 22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस 08.07.2024 को रद्द रहेगी

    -12101 एलटीटी मुंबई-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस छह जुलाई को रद्द रहेगी। 12102 शालीमार-एलटीटी मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस आठ जुलाई को रद्द रहेगी।

    -12888 पुरी-शालीमार एक्सप्रेस सात जुलाई को रद्द रहेगी। 12887 शालीमार-पुरी एक्सप्रेस सात जुलाई को रद्द रहेगी।

    -20832 संबलपुर-शालीमार एक्सप्रेस सात जुलाई को रद्द रहेगी। 20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस 08.07.2024 को रद्द रहेगी।

    -22841 संतरागाछी-तांबरम एक्सप्रेस आठ जुलाई को रद्द रहेगी। 22842 तांबरम-संतरागाछी एक्सप्रेस दस जुलाई को रद्द रहेगी।

    इन ट्रेन के रूट को बदला गया है

    – छह जुलाई को शुरू होने वाली 12253 एसएमवीटी बेंगलुरु-भागलपुर एक्सप्रेस भद्रक-हिजली-मिदनापुर-आद्रा-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

    -सात जुलाई को शुरू होने वाली 22305 एसएमवीटी बेंगलुरु-जसीडीह एक्सप्रेस भद्रक-हिजली-मिदनापुर-आद्रा-आसनसोल के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

    -आठ जुलाई को शुरू होने वाली 15228 मुजफ्फरपुर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस आसनसोल-आद्रा-मीनापुर-हिजली-भद्रक के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।

     

    इन ट्रेनों के समय में बदलाव किए गए हैं

    – एक जुलाई को शुरू होने वाली 18616 हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस हटिया से 22.30 बजे रवाना होगी।

    -दो जुलाई को शुरू होने वाली 18014/18012 बोकारो स्टील सिटी/चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी से 22.00 बजे/चक्रधरपुर से 20.35 बजे रवाना होगी।

    -30 जून को शुरू होने वाली 38051 हावड़ा-हल्दिया लोकल हावड़ा से 06.00 बजे रवाना होगी।

    -38051 हावड़ा-हल्दिया लोकल हावड़ा से एक जुलाई को शुरू होने वाली 06.45 बजे रवाना होगी।

    -12262 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस एक जुलाई को शुरू होकर सात बजे हावड़ा से रवाना होगी।

    -22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस एक जुलाई को शुरू होकर 07.10 बजे हावड़ा से रवाना होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू
    Next Article गांजा बरामदगी मामले में एक को तेरह साल की सजा
    shivam kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version