Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर दबाव की स्थिति नजर आ रही है।

    यूटिलिटी सेक्टर के शेयरों में आई तेजी के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान पॉजिटिव माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,487.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,862.23 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,777.90 एक अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। हालांकि आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण एफटीएसई इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,205.11 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,570.20 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,067.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,245.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,807.71 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.89 प्रतिशत उछल कर 6,787.07 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,501 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.28 प्रतिशत लुढ़क कर 3,294.89 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। निक्केई इंडेक्स फिलहाल 105.24 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,465.52 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.48 प्रतिशत टूट कर 18,341.45 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत फिसल कर 1,300.60 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,009.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रशिक्षण कैडेटों को संगठित व प्रेरित युवाओं का एक मानव संसाधन तैयार करता है : कर्नल पीएन सिंह
    Next Article शेयर बाजार पर फिलहाल दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version