Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमो झारखंड में बनायेगी तीसरा मोर्चा, नेताओं-कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    झारखंड

    विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमो झारखंड में बनायेगी तीसरा मोर्चा, नेताओं-कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजमो को थर्ड फ्रंट (तीसरे मोर्चा) के रूप में खड़ा किया जायेगा। 19 जून को रांची में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजमो की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। इसमें राज्य के अंतर्गत आनेवाली विभिन्न विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार-विमर्श किया जायेगा। श्री राय सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

    जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक मंडलों में बूथ प्रभारियों एवं भवन प्रभारियों से चर्चा की गयी। सभी भवन प्रभारियों को अपने भवन के अंतर्गत आने वाले बूथों की संरचना को मजबूत करने, प्रत्येक बूथ भ्रमण कर स्थानीय कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया। एक बूथ में 10 और 10 से अधिक सक्रिय और सजग कार्यकर्ताओं की टोली बनाने का निर्देश दिया गया। श्री राय ने कहा कि चुनाव के लिए सबसे प्रमुख भवन है। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत 120 भवन हैं। सभी पदाधिकारी मंडलवार भवनों पर ध्यान दें। कई भवनों में एक ही बूथ हैं, कहीं दो से तीन एवं चार बूथ है।

    जिला पदाधिकारी भवन पर ध्यान दें और भवन प्रभारी अपने बूथ को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें। संगठन के सभी जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों को बूथों में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद करने का निर्देश दिया गया। जुलाई और अगस्त तक 1,000 लोगों का एक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। बैठक में कुलविंदर सिंह पन्नु, चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, मंजू सिंह, अमित शर्मा, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, वंदना नामता, आकाश शाह, सुधीर सिंह, काशीनाथ प्रधान, काकोली मुखर्जी, विजय नारायण सिंह, बिनोद राय, बिनोद यादव, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड में फंसा जामताड़ा का परिवार, तीन दिन से मदद की राह देख रहे सात लोग
    Next Article मानसून को लेकर तैयारियों में जुटा रांची नगर निगम, नालियों की सफाई और बैरिकेडिंग पर भी हो रहा काम
    shivam kumar

      Related Posts

      जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 91.7 प्रतिशत बच्चे सफल

      May 27, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया गया अभियान

      May 27, 2025

      पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version