Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणामों को एनडीए की महाविजय बताया
    देश

    नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणामों को एनडीए की महाविजय बताया

    adminBy adminJune 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव परिणामों को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महाविजय बताया।

    उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन के इतिहास में संख्या के हिसाब से देखें तो यह सबसे मजबूत गठबंधन सरकार है। एनडीए सत्ता के लिए एक साथ आए दलों का समूह नहीं है, यह ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध एक संगठित गठबंधन है।

    नरेन्द्र मोदी पुराने संसद भवन में आयोजित बैठक में एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने जीवन में विश्वास पर जोर देते हुए कहा कि आपने मुझे 2019 में अपना नेता चुना और आज, 2024 में भी, आपके चुने हुए नेता के रूप में यहां खड़े होकर मैं महसूस करता हूं कि हमारे बीच ‘विश्वास का पुल’ बहुत मज़बूत रहा है। मोदी ने एनडीए का नेता चुने जाने पर सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने नवनिर्वाचित सांसदों का अभिनंदन करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश चलाने के लिए सर्वमत बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के इतने महान लोकतंत्र की ताकत देखिए कि एनडीए को आज देश के 22 राज्यों में लोगों ने सरकार बनाकर उनको सेवा करने का मौका दिया है। हमारा ये अलायंस सच्चे अर्थ में भारत की आत्मा है। हम ‘सर्व धर्म समभाव’ (सभी धर्म समान हैं) के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

    विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए मोदी ने कहा कि विपक्ष ने 2024 के लोकसभा परिणामों को हमारे लिए हार के रूप में पेश करने की कोशिश की लेकिन हम न कभी हारे थे, न हारे हैं और न कभी हारेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 10 साल बाद भी 100 का आंकड़ा नहीं छू सकी। पिछले 3 लोकसभा चुनावों में उनकी कुल सीटें अकेले इस चुनाव में हमारी सीटों की संख्या से भी कम हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद हमारा आचरण दिखाता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं। मोदी ने कहा कि पहले भी एनडीए की सरकार थी, अब भी है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में एनडीए सरकार सुशासन, विकास और आम नागरिकों के जीवन में न्यूनतम हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करेगी।

    ईवीएम पर सवाल खड़ा करने वालों पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की ताकत यह है कि ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को नतीजों ने चुप करा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे दृढ़ता से लगता है कि जब इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम और आधार जैसी तकनीकी प्रगति पर सवाल उठाते हैं तो वे पिछली सदी के लोग हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनरेन्द्र मोदी ‘सही समय पर सही नेता’ हैं देश के : चंद्रबाबू नायडू
    Next Article सवर्ण और कुरमी वोटरों के खिसकने से हिल गयी भाजपा की जमीन
    admin

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version