रांची। अगले छह महीने में झारखंड कैडर के नौ आइएएस रिटायर हो जायेंगे। इसमें चीफ सेक्रेट्री रैंक के पांच अफसर शामिल हैं। इस साल चीफ सेक्रेट्री रैंक के तीन आइएएस रिटायर हो चुके हैं। मार्च माह में सुखदेव सिंह और राजीव अरूण एक्का और अप्रैल में एसकेजी रहाटे रिटायर हो चुके हैं। इसके अलावा अप्रैल माह में अंजनी कुमार दुबे और मई माह में चंद्रकिशोर उरांव व संजय सिन्हा रिटायर हो चुके हैं।
राज्य में आइएएस अफसरों के 224 पद स्वीकृत हैं। इनमें 180 अफसर ही कार्यरत हैं। इस हिसाब से झारखंड कैडर में 44 अफसरों की कमी है। झारखंड में चीफ सेक्रेट्री रैंक के सिर्फ तीन अफसर ही कार्यरत हैं। इसमें मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। सुरेंद्र सिंह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक पद पर पदस्थापित हैं। वे इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। 23 अप्रैल को उन्हें केंद्र सरकार से वापस झारखंड भेज दिया गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

