Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»घुसपैठ के दौरान मारे गए आतंकवादी का शव बरामद, अभियान जारी
    देश

    घुसपैठ के दौरान मारे गए आतंकवादी का शव बरामद, अभियान जारी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2024Updated:June 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में गोहालन गांव में शनिवार को मारे गए दो आतंकवादियों में से सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी का शव रविवार को बरामद कर लिया है। जबकि मारे गए दूसरे आतंकी के शव की तलाश की जा रही है। इलाके में अभी भी अभियान जारी है।

    सेना को शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिले कि आतंकियों का एक दस्ता उड़ी सेक्टर के रास्ते कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में है। इसके आधार पर सेना ने सभी अग्रिम चौकियों को अलर्ट जारी करते हुए अग्रिम इलाकों में विशेष नाके स्थापित किए थे।

    शनिवार को गोहालन गांव के अग्रिम छोर पर चढ़ान पोस्ट के इलाके में नाका लगाए बैठे जवानों ने स्वचालित हथियारों से लैस चार आतंकियों को भारतीय इलाके की तरफ आते देखा। जैसे ही वह नियंत्रण रेखा को पार करने लगे, जवानों ने उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा। घुसपैठियों की गोलीबारी पर जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी के बीच घुसपैठियों ने वापस भागने का प्रयास किया। इस दौरान दो आतंकी मारे गए और दो अन्य वापस भागने में कामयाब रहे।

    शनिवार को मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद नहीं किए जा सके थे और नियंत्रण रेखा के करीब पड़े थे। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया जो रविवार को भी जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल्पना सोरेन ने कथावाचक मोरारी बापू का लिया आशीर्वाद
    Next Article झारखंड से यूपी-पंजाब तक जुड़ा है नशीले पदार्थ का नेटवर्क, अफीम के साथ यूपी में पकड़ी गयी महिला तस्कर, हजारीबाग का राजू मांझी करता है अफीम की खेती
    shivam kumar

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version