रांची। नशे की रोकथाम के लिए एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसका नतीजा यह है कि पिछले तीन महीने के दौरान रांची जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र से नशा कारोबार से जुड़े 153 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ड्रग पेडलर के अलावा कई माफिया भी शामिल हैं। इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह का भी पर्दाफाश किया गया है। सप्लाई चेन को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के 53 स्थानों में अवैध रूप से की जा रही सैकड़ों एकड़ अफीम की खेती को रांची पुलिस ने नष्ट किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर रांची में नशे के जाल से नयी पीढ़ी को बचाने के लिए रांची पुलिस ने ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ महाअभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में आम लोगों को भी शामिल करने के लिए बाकायदा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9153886238 जारी किया है। व्हाट्सएप नंबर पर कोई भी आम आदमी नशे के तस्करों का आॅनलाइन लोकेशन भेज कर उन्हें गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद कर सकते हैं।
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन महीना में 153 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा अफीम, ब्रॉउन शुगर, गांजा-डोडा बरामद
Previous Articleऋषि बंकिम चटर्जी को ममता ने दी श्रद्धांजलि
Next Article सुभासपा के विधायक बेदी राम उप्र में पेपर लीक माफिया
Related Posts
Add A Comment