Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल मामूली तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

    पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बने पॉजिटिव माहौल के कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डेक दोनों सूचकांकों ने रिकॉर्ड मजबूती के साथ कारोबार का अंत किया। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की छलांग लगा कर 5,473.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह नैस्डेक ने 168.14 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,857.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,795.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार मजबूती में कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,142.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.90 प्रतिशत उछल कर 7,571.57 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,068.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 1 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। इंडोनेशिया में छुट्टी होने की वजह से जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। अभी तक के कारोबार में हैंग सेंग इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 17903.06 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,615.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,302.81 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 246.41 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,742.94 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 314.36 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,416.80 अंक तक पहुंच गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,765.67 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,308.66 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,026.61 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
    Next Article रांची के स्पा सेंटर में पकड़े गए तीन आरोपितों को मिली जमानत
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version