Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति ने दिया पीएम मोदी को सरकार बनाने का न्योता, 9 जून को लेंगे शपथ
    देश

    राष्ट्रपति ने दिया पीएम मोदी को सरकार बनाने का न्योता, 9 जून को लेंगे शपथ

    adminBy adminJune 7, 2024Updated:June 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। NDA की बैठक के बाद PM मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। NDA की बैठक में पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है। इससे पहले NDA के सहयोगी दलों ने अपना समर्थन पत्र PM मोदी को सौंपा था।

    सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चुनाव परिणामों के अनुसार, बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं और अपने सहयोगियों के साथ, वह 293 सीटों पर है। चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू ने अपने-अपने राज्यों में क्रमशः 16 और 12 सीटें जीतकर एनडीए को समर्थन दिया है।

    इससे पहले संसद के पुराने भवन के सेंट्रल हॉल में हुए एनडीए सांसदों की बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा संसदीय दल, एनडीए संसदीय दल और लोकसभा के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनने का प्रस्ताव एनडीए सांसदों की बैठक में रखा।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता अजित पवार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल और जनसेना पार्टी से पवन कल्याण ने प्रस्ताव का समर्थन और अनुमोदन किया।

    एनडीए सांसदों की बैठक में टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू हों या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा में घर तक पहुंचेगी पशु एंबुलेंस, बीमार और घायल पशुओं का करेगी इलाज
    Next Article सीएम चंपाई ने आलमगीर आलम से सभी विभाग लिये वापस, अब बिना विभाग के मंत्री रह गये
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version