Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»सुपर 8 चरण के लिए क्वलाफाई करना बड़ी राहत: रोहित शर्मा
    स्पोर्ट्स

    सुपर 8 चरण के लिए क्वलाफाई करना बड़ी राहत: रोहित शर्मा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि चल रहे टी-20 विश्व कप के सुपर 8 चरण के लिए क्वलाफाई करना उनके लिए बड़ी राहत है। भारत ने बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में ग्रुप ए के मुकाबले में सह-मेजबान यूएसए पर 7 विकेट से जीत के बाद टी 20 विश्व कप के सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई किया।

    विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुभवी जोड़ी के पहले तीन ओवर में सस्ते में आउट होने के बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव ने संयम बनाए रखा और भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई। दोनों ने 72 रनों की मैच विजयी साझेदारी की।

    रोहित ने मैच के बाद कहा, “यह बड़ी राहत की बात है, यहां क्रिकेट खेलना आसान नहीं था। हमें तीनों मैचों में अंत तक डटे रहना था। इन जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिलेगा।”

    111 रनों का लक्ष्य भारत जैसी टीम के लिए बहुत छोटा लग रहा था, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ़ विशाल स्कोर का पीछा करने की क्षमता रखती है। अर्शदीप ने 4-9 के अविश्वसनीय आंकड़े हासिल किए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 14 रन देकर दो विकेट लिए। लेकिन यूएसए के तेज गेंदबाजों ने अपनी अनुशासित लाइन और लेंथ से भारत की गहराई को परखा। दुबे और सूर्यकुमार ने अपने स्वाभाविक खेल के विपरीत जाकर भारत को न्यूयॉर्क में एक कठिन स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा करने में मदद की।

    रोहित ने कहा, “हमें पता था कि यह मुश्किल लक्ष्य होगा। जिस तरह से हमने धैर्य बनाए रखा और साझेदारी की, उसका श्रेय हमें जाता है। सूर्या और दुबे को परिपक्वता दिखाने और हमें जीत दिलाने का श्रेय जाता है।”

    उन्होंने कहा, “सूर्या ने दिखाया कि उनका खेल अलग है, अनुभवी खिलाड़ियों से यही उम्मीद की जाती है। जिस तरह से उन्होंने खेल को आगे बढ़ाया और हमें जीत दिलाई, उसका श्रेय उन्हें जाता है।”

    यूएसए कैंप में कई जाने-पहचाने चेहरे थे, जिसमें नीतीश कुमार, सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और जसदीप सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल थे। नेत्रवलकर ने अंडर-15 सेट-अप में सूर्यकुमार के साथ खेला था, जबकि उन्होंने 2010 में मयंक अग्रवाल, केएल राहुल और कई अन्य सितारों के साथ अंडर-19 विश्व कप में भी खेला था।

    रोहित ने भारतीय-अमेरिकी क्रिकेटरों के बारे में बात करते हुए कहा, “इनमें से कई लोगों ने एक साथ क्रिकेट खेला है, उनकी प्रगति देखकर बहुत खुशी हुई। पिछले साल एमएलसी में भी उन्हें देखा था, वे सभी कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी हैं।”

    मैच की बात करें तो, अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी (4 ओवर 9 रन 4 विकेट) और उसके बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के बीच हुई नाबाद 72 रनों की साझेदारी की बदौलत भारत ने चल रहे टी20 विश्व कप में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मैच में सह-मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी20 विश्व कप :अर्शदीप सिंह ने तोड़ा अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
    Next Article झारखंड के 13 जिलों में हो रहा कोयले का अवैध खनन
    shivam kumar

      Related Posts

      वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

      December 25, 2025

      लिवरपूल के खिलाफ रेड कार्ड के बाद टॉटेनहम कप्तान रोमेरो पर लग सकता है लंबा प्रतिबंध

      December 25, 2025

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version