Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना यह सिर्फ भाजपा में ही संभव : संजय सेठ
    Jharkhand Top News

    हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना यह सिर्फ भाजपा में ही संभव : संजय सेठ

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रांची के चिरौंदी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में भारत सरकार में नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया। अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रांची महानगर जिला के अध्यक्ष वरूण साहू ने किया। अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के जी तोड़ मेहनत एवं जनता का मोदी पर अटूट विश्वास से यह जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा की हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व को आभार जताते हुए कहा की रांची की जनता का विश्वास कभी टूटने नहीं देंगे। रांची लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमें जो भी परिश्रम करना पड़े हम करेंगे। उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा की राज्य जंगल राज्य की ओर बढ़ रहा है। चोरीझ्रडकैती राज्य में आम हो चुका है। पूरे देश में झारखंड भ्रष्टाचार के लिए चर्चित है। श्री सेठ ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता झामुमो सरकार की विदाई कर देगी। रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि अभी हम सभी सेमीफाइनल जीते हैं। फाइनल चुनाव विधानसभा का होने वाला है। आने वाले विधानसभा चुनाव में रांची लोकसभा के सभी सीटों पर भाजपा की विजय होगी। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि पूरा देश मोदी के नीतियों पर विश्वास कर रही है। झारखंड की जनता का विश्वास मोदी की नीतियों पर कायम है। आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कश कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने का आह्वान किया।
    महानगर अध्यक्ष वरूण साहू ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा की महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी चार विधानसभा में भाजपा का परचम फिर से लहरेगा। आने वाले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के सांसद और नवनियुक्त रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पूर्व सांसद अजय मारू, महेश पोद्दार एवं नरेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनि:स्वार्थ भाव से सभी की सेवा करूंगा : संजय सेठ
    Next Article बोकारो-धनबाद में कोयला के काले कारोबार के खिलाफ छापेमारी, पुलिस मुख्यालय ने दिया था निर्देश
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version