Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नीट पेपर लीक मामले की जांच करने सीबीआई की स्पेशल टीम पटना पहुंची
    राज्य

    नीट पेपर लीक मामले की जांच करने सीबीआई की स्पेशल टीम पटना पहुंची

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। नीट-यूजी परीक्षा -2024 में पेपर लीक समेत दूसरी गड़बड़ियों की जांच के लिए सीबीआई ने तत्काल एक्शन शुरू कर दिया है। शनिवार की रात केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। रविवार को सीबीआई ने केस दर्ज किया और जांच के लिए दो खास टीमों का गठन किया। इनमें से एक टीम रविवार शाम पटना पहुंच गयी है।

    सीबीआई सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक टीम ने बिहार के ईओयू से संपर्क साधा है। ईओयू से नीट पेपर लीक से संबंधित कागजातों और अब तक हुई जांच रिपोर्ट मांगी गयी है। सीबीआई की टीम सारे कागजातों की तहकीकात के बाद अपनी कार्रवाई शुरू करेगी।

    इससे पहले सीबीआई की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि सीबीआई ने भारत सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक की लिखित शिकायत के आधार पर नीट परीक्षा में गडबड़ी से संबंधित एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। 5 मई 2024 को नीट (यूजी) 2024 परीक्षा एनटीए द्वारा 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित करायी गई थी जिसमें 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

    एफआईआर में कहा गया है कि नीट (यूजी) 2024 परीक्षा के आयोजन के दौरान कुछ राज्यों में कुछ अलग-अलग घटनाएं हुईं। इसलिए, शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई से गड़बड़ी की व्यापक जांच करने का अनुरोध किया है। सीबीआई से कहा गया है कि वह नीट परीक्षा में साजिश, धोखाधड़ी, उम्मीदवारों, संस्थानों और बिचौलियों द्वारा सबूतों को नष्ट करना, अनियमितताओं का पता लगाये। अगर इस मामले में एनटीए से जुड़े लोग शामिल हैं तो उनकी भूमिका का भी पता लगाया जाये।

    सीबीआई ने आपराधिक मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने दो विशेष टीमों का गठन किया है। सीबीआई की विशेष टीमों को बिहार के पटना और गुजरात के गोधरा भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरे वृक्ष की कटान पर तीन मुकदमें दर्ज, पांच नामजद
    Next Article कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version