रांची। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो वादे किये थे, जो गारंटी दी थी, देश ने उस पर भरोसा किया है। ठाकुर ने आगे कहा, जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना था, उसे एकत्रित कर जो न्याय पत्र दिया था, जो गारंटियां दी थीं उसपर लोगों ने भरोसा जताया है। ठाकुर ने आगे कहा, भाजपा भी जादूई आंकड़ा नहीं छू पायी है। वे भी किसी तरह ही सरकार बनायेंगे। बीजेपी खेमे के नेताओं को फोन करना शुरू कर दिया है। हमलोग भी पूरी ताकत के साथ सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।