दुमका । झारखंड के दुमका में पश्चिम बंगाल की किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म रूह कंपा देने वाला है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान जो युवक किशोरी की मदद करने आए थे, वे भी वहशी बन गये और उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया।

किशोरी के एक करीबी रिश्तेदार की 11 जून को दुमका में शादी थी। वह इसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल से आई थी। यहां उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई।

रात करीब 11 बजे किशोरी अपने नये दोस्त के साथ बात कर रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने दोनों को पहले फटकार लगाई और फिर किशोरी को पास की झाड़ियों में लेकर चले गए, जहां पर दोनों युवकों के साथ ही किशोरी के दोस्त ने भी दुष्कर्म किया।

किशोरी की चीख जब दोस्त को बर्दाश्त नहीं हुई, तो वह गांव भागा और मदद के लिए दो अन्य युवकों को लेकर आया। दरिंदगी की हद यह कि इन दोनों युवकों ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया।

इस तरह से पांचों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहशी दोस्त फिर गांव आया और तीन अन्य लड़कों को बुलाकर लाया। फिर तीनों ने किशोरी को दरिंदों के चंगुल से मुक्त कराया।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी शादी घर वापसी आई और रिश्तेदारों को सारी बात बताई। रिश्तेदार शादी में इतने मग्न थे कि किशोरी की बात गंभीरता से नहीं लिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version