Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
    स्पोर्ट्स

    यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

    shivam kumarBy shivam kumarJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। लाहौर में जन्मे मध्यक्रम के बल्लेबाज ने छह वर्षों में 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों (38 वनडे और 47 टी20) में यूएई का प्रतिनिधित्व किया।

    उस्मान ने फरवरी 2016 में नीदरलैंड के खिलाफ़ अपना टी20 डेब्यू किया और उसके कुछ महीने बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। कुल मिलाकर, उन्होंने 38 वनडे में 31.50 की औसत से 1008 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं, जबकि 47 टी20 में उन्होंने तीन अर्द्धशतकों के साथ 891 रन बनाए। वह 2016 में एशिया कप टीम का भी हिस्सा थे, जहाँ उन्होंने सात मैचों में 176 रन बनाए और यूएई के शीर्ष स्कोरर रहे।

    उस्मान का जन्म लाहौर में हुआ था और उन्होंने पाँच प्रथम श्रेणी और 58 लिस्ट-ए मैच खेले हैं। उनके 1517 लिस्ट-ए रन 34.47 की औसत से आए और इसमें नौ अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2022 में ओमान और नेपाल के खिलाफ क्रमशः एकदिवसीय और टी20 मैच खेला था। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि रिटायरमेंट के बाद भी वह क्रिकेट का हिस्सा बने रहेंगे।

    प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उस्मान के हवाले से कहा गया, “यूएई क्रिकेट टीम और क्रिकेट बोर्ड के साथ यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। मैं अपने साथी खिलाड़ियों, कोचों और अन्य सहयोगी कर्मचारियों सहित मेरी यात्रा में भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूँ। मैं खुद को धन्य और गौरवान्वित महसूस करता हूँ कि मुझे 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए यूएई का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।वमैं अपने जीवन के अगले अध्याय का इंतजार कर रहा हूँ क्योंकि मैं खेल से जुड़ा रहना चाहता हूँ। मैं यूएई टीम और खिलाड़ियों को देश में खेल के लिए बहुत ही रोमांचक समय में शुभकामनाएँ देता हूँ।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ
    Next Article विंबलडन: गत चैम्पियन अल्कराज क्वालीफायर मार्क लाजल के खिलाफ करेंगे अभियान की शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version