Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जुलाई में फिर शुरू होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
    Top Story

    जुलाई में फिर शुरू होगा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

    adminBy adminJune 7, 2024Updated:June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड सरकार हरकत में आ गयी है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार के अहम अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिया है कि इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लें। बहुत जल्द अभियान को शुरू करने के लिए अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सचिवालय स्तर पर हलचलें तेज हो गयी हैं। बतातें चलें कि पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महत्वाकांक्षी अभियान आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत 12 अक्टूबर से शुरू की थी। अब तक कुल तीन चरणों का अभियान चलाया जा चुका है, जिसका काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसलिए इस अभियान को सरकार ने फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

    मीटिंग में तय होगी तिथि
    जुलाई में संभावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सरकार मीटिंग की तिथि तय करेगी। पिछड़ा आयोग ने ट्रिपट टेस्ट रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सरकार का निर्देश आते ही आयोग ट्रिपल टेस्ट करायेगी। इसके बाद नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज जायेगा। इसलिए सरकार आपके द्वार की तिथि जुलाई में नगर निकाय चुनाव या फिर नगर निकाय चुनाव के बाद तय हो सकती है। इन सारी चीजों को लेकर मुख्यमंत्री जल्द ही बैठक करेंगे।

    अब तक तीन चरणों का अभियान चल चुका है
    पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन सरकार ने सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद 12 अक्टूबर 2022 से इस अभियान का शुभारंभ किया था। पहला चरण 12 अक्टूबर से 22 अक्टबूर तक चला था। दूसरा अभियान 2022 में ही 1 नवंबर से 12 नवंबर तक चला था। इस दोनों अभियान के तहत 55,44,554 आवेदन विभिन्न विभागों से संबंधित सरकार को प्राप्त हुए, जिसमें से 55,36,636 आवेदन निष्पादित कर दिए गए हैं। वहीं 7,918 आवेदन अभी प्रक्रियाधीन है। तीसरा चरण 24 नवंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक चला। इसमें सबसे अधिक मामले अबुआ आवास योजना के आये। 26 फरवरी को नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साहिबगंज में साहेबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिले के 24 हजार के करीब लाभुकों को पहली किस्त और स्वीकृति पत्र सौंपा गया था। पहली किस्त की राशि खाते में ट्रांसफर करायी गयी थी।

    अभियान और शिविर में ये मामले आये
    पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित शिविरों में अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनपट्टा से संबंधित मामले, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ।इसके अतिरिक्त जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में जरूरी संशोधन, भूमि से जुड़े मामले, आयुष्मान कार्ड, आम जनों के सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े मामले, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण, राजस्व अभिलेखों में संशोधन-परिमार्जन, आधार और राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत का निवारण समेत अन्य कार्य के आवेदन आये थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन विवाद हत्या मामले में पांच आरोपी बरी
    Next Article इतिहास के पन्नों में 08 जूनः भारतीय रंगमंच के गाथा पुरुष हैं हबीब तनवीर
    admin

      Related Posts

      अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास

      April 24, 2026

      टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार

      April 24, 2026

      धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल

      April 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
      • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
      • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
      • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version