Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश, तेहरान के मिसाइल हमले में चार की मौत
    दुनिया

    ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश, तेहरान के मिसाइल हमले में चार की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला करने के बाद चुप्पी तोड़ी। ईरान ने इजराइल के साथ युद्ध विराम की पुष्टि की है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम समझौते के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। इजराइल अब तक खामोश है। मगर उसने कहा कि ईरान मिसाइलें दाग रहा है। ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम चार लोग मारे गए।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने कुछ देर पहले अपनी वेबसाइट पर खबर प्रसारित कर यह जानकारी दी । साथ ही डोनाल्ड ट्रंप की वीडियो-आडियो क्लिप भी साझा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार सुबह इजराइल के साथ युद्ध विराम की घोषणा की। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने राष्ट्रपति ट्रंप के यह कहे जाने के कुछ घंटों बाद दुनिया को जानकारी दी कि समझौता हो गया है।

    ट्रंप ने यह घोषणा इजराइल और ईरान के बीच मिसाइल हमलों के 12वें दिन बाद और अमेरिकी बमवर्षकों के ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला किए जाने के दो दिन बाद की। ट्रंप ने संकेत दिया कि संघर्ष विराम मंगलवार को चरणों में लागू होगा। ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अरागची ने सुबह 4:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि समझौता प्रभावी हो चुका है। उन्होंने कहा कि ईरानी सेना “आखिरी मिनट” तक लड़ी।

    इजराइली सेना ने कहा कि ईरान ने मंगलवार सुबह तीन बार मिसाइलें दागीं। देश की आपातकालीन सेवा ने कहा कि ईरान के मिसाइल हमले में कम से कम चार लोग मारे गए। उधर, ट्रंप का यह बयान कतर में अल उदीद एयर बेस पर ईरान के हमले के कुछ घंटों बाद आया। अल उदीद एयर बेस मध्य पूर्व में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठान है। लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिक अल उदीद में तैनात हैं। यह एयर बेस अमेरिकी सेंट्रल कमांड के क्षेत्रीय मुख्यालय के रूप में कार्य करता है।

    अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि युद्ध समाप्त हो गया है और अब शांति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का अवसर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”इजराइल और ईरान के बीच इस बात पर पूरी तरह से सहमति बन गई है कि पूर्ण और समग्र युद्धविराम होगा।”

    इस बीच तीन राजनयिकों ने पहचान न उजागर करने की शर्त पर कहा कि कतर के शीर्ष अधिकारियों ने ईरान को अमेरिकी युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमत होने के लिए राजी किया। उन्हें बताया गया कि इजराइल ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकतर जाने वाली उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काठमांडू एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी रात
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी वार्तालाप शताब्दी समारोह का श्रीगणेश
    shivam kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version