Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय कॉरपोरेट लॉ सेवा, रक्षा एयरोनॉटिकल गुणवत्ता आश्वासन सेवा और केंद्रीय श्रम सेवा के प्रोबेशनर्स (प्रशिक्षु अधिकारी) ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, संकल्प और लगन का परिणाम है। जब वे लोक सेवा की चुनौतियों को स्वीकार करेंगे तो उन्हें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि उनके निर्णय और कार्य लाखों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। राष्ट्रपति ने उन्हें सुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के आदर्शों का वाहक बनने का आह्वान किया।

    कॉरपोरेट लॉ सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र भारत की आर्थिक प्रगति का प्रमुख स्तंभ है। ऐसे में इन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे कॉरपोरेट कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि एक ऐसा व्यावसायिक वातावरण विकसित हो जो पारदर्शी, उत्तरदायी और नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला हो।

    केंद्रीय श्रम सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि इनकी भूमिका न केवल श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करने की है, बल्कि वे श्रमिकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने वाले संवेदनशील मध्यस्थ भी होते हैं। ये अधिकारी सामाजिक न्याय के पक्षधर बनकर उद्योगों और श्रमिकों के बीच संतुलन बनाकर उत्पादकता और पारस्परिक सम्मान की भावना को बढ़ावा दे सकते हैं।

    रक्षा एयरोनॉटिकल गुणवत्ता आश्वासन सेवा के अधिकारियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सैन्य विमानन में गुणवत्ता केवल तकनीकी मानकों तक सीमित नहीं है बल्कि यह मिशन की तैयारी, परिचालन सुरक्षा और रणनीतिक श्रेष्ठता से जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि सभी सैन्य विमानन उपकरण चाहे वे देश में निर्मित हों या आयातित—उच्चतम वैश्विक गुणवत्ता और एयरवर्दीनेस मानकों पर खरे उतरें।

    उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए न केवल सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करना आवश्यक है, बल्कि निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी और तकनीक हस्तांतरण के माध्यम से उसे सक्षम बनाना भी जरूरी है। इससे भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित हो सकता है।

    राष्ट्रपति ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों से यह अपेक्षा की कि वे आने वाले वर्षों में देश की सेवा में समर्पण और ईमानदारी के साथ अपना योगदान देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
    Next Article झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
    shivam kumar

    Related Posts

    दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

    November 10, 2025

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version