Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
    देश

    पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। गोरेगांव फिल्म सिटी में टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में अनुपमा का सेट पूरा तरह जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके पर आग लगने के कारणों की छानबीन आरे मार्ग पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

    पुलिस के अनुसार गोरेगांव फिल्म सिटी में सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर आज सुबह शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे सीरियल के सेट पर आग लग गई, जिससे यहां अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन सेट पूरी तरह जल गया है, जिससे निर्माता को भारी नुकसान हुआ है।

    उधर, अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर आग की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। गुप्ता ने सुरक्षा मानदंडों को लागू करने में विफल रहने के लिए फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक और मुंबई श्रम आयुक्त को तत्काल निलंबित करने की भी मांग की है। एआईसीडब्ल्यूए का आरोप है कि उनकी मिलीभगत और जानबूझकर की गई लापरवाही के कारण, निर्माताओं को अनिवार्य अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है, जिससे हजारों श्रमिकों का जीवन गंभीर जोखिम में है। एआईसीडब्ल्यूए ने निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, टेलीविजन चैनल के साथ-साथ फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक और श्रम आयुक्त के खिलाफ आपराधिक एफआईआर दर्ज करने और यह पता लगाने के लिए गहन जांच की मांग की है कि क्या आग जानबूझकर निर्माताओं द्वारा लगाई गई थी या चैनल ने बीमा का दावा करने के लिए अवैध रूप से इसका इस्तेमाल किया था।

    उल्लेखनीय है कि ‘अनुपमा’ एक लोकप्रिय टीवी सीरियल है, जिसे देशभर में लाखों लोग देखते हैं। इस घटना से शो के आगामी शूटिंग शेड्यूल पर असर पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    shivam kumar

      Related Posts

      जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या

      June 23, 2025

      बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी

      June 22, 2025

      नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त

      June 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version