Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
    Jharkhand Top News

    उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

    shivam kumarBy shivam kumarJune 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शनिवार देर रात रांची शहर के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव और अन्य विभागीय पदाधिकारी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंचशील नगर, बांधगाड़ी और सेवासदन के आसपास प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और किसी प्रकार की जनहानि न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति, नालों की सफाई, पानी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया । पंचशील नगर और बांधगाड़ी में प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद उन्होंने राजस्व नक्शा के अनुसार मापी कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेवा सदन के पास वर्षा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनते हुए उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम को कार्य योजना तैयार कर समस्या के समाधान की बात कही।

    स्थानीय लोगों ने बताई अपनी समस्या
    पंचशील नगर और बांधगाड़ी में स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को जानते हुए उपायुक्त ने प्रशासनिक टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने विशेष रूप से जहां सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनती है वहां सर्तकता बरतने के निर्देश दिये, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान प्रभावित क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाए और जलजमाव की स्थिति में अलर्ट जारी कर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचायी जाये।

    नदी, नाले और रोड का ना करें अतिक्रमण
    उपायुक्त ने रांचीवासियों से अपील की है कि वो नदी, नाले और रोड का अतिक्रमण न करें ताकि जल जमाव या बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें तथा आकस्मिक स्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखें।

    ये अधिकारी थे मौजूद
    निरीक्षण के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, सिटी एसपी अजीत कुमार, पथ निर्माण एवं बिजली विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुचित है संविधान की प्रस्तावना में संशोधन के सुझाव पर हंगामा
    Next Article फारबिसगंज बाजार समिति के दुकानों में लगी आग,घंटों मशक्कत बाद पाया गया काबू
    shivam kumar

      Related Posts

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version