Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन
    मनोरंजन

    मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है और इसे लेकर जांच जारी है।

    अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली हमारे बीच नहीं रहीं। उनके असामयिक निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है।

    डॉक्टर की पुष्टि
    विक्की लालवानी की सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने अस्पताल के डॉ. सुशांत से बातचीत की थी। डॉक्टर ने शेफाली जरीवाला के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, “हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।” अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पता चल सकेगा कि उनकी मौत की असली वजह क्या थी।

    शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत ‘कांटा लगा’ गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। हालांकि ये गाना लंबे समय तक विवादों में भी रहा। दिलचस्प बात ये है कि करियर के शुरुआती दौर में ही किसी ने उनकी मौत की झूठी अफवाह भी फैला दी थी। कई सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद शेफाली ने ‘बिग बॉस’ के जरिए शानदार वापसी की और अपने नए अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया।

    उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की थी और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की खुशनुमा तस्वीरें वायरल होती रहती थीं। शेफाली के अचानक हुए निधन से उनके फैंस गहरे सदमे में हैं और लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुरक्षा व्यवस्था के बीच फारबिसगंज नगर परिषद के पार्षद पद का उपचुनाव
    Next Article बजट सत्र में एक दिन भी भाषण नहीं दे पाए प्रधानमंत्री को बोलने देने के लिए विपक्षी दलों को मनाने का प्रयास जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version