Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
    स्पोर्ट्स

    एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अभिषेक ने 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए किया गोल
    एम्स्टलवीन (नीदरलैंड्स)। वाघनेर हॉकी स्टेडियम में खेले गए एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 के एक रोमांचक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मेजबान नीदरलैंड्स के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से अभिषेक (20′) और जुगराज सिंह (54′) ने गोल किए, जबकि नीदरलैंड्स के लिए थाइस वान डैम (24′), टजेप होडेमेकर (33′) और जिप जैनसेन (57′) ने स्कोर किया।

    भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में तेज और नियंत्रित खेल दिखाया। फारवर्ड अभिषेक ने छठे मिनट में गोल का शानदार प्रयास किया, लेकिन गेंद गोल के पास से निकल गई। भारत ने पोज़ेशन पर पकड़ बनाए रखी और नीदरलैंड्स को लगातार चुनौती दी, लेकिन पहला क्वार्टर बिना गोल के समाप्त हुआ।

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने लय बरकरार रखी और 20वें मिनट में अभिषेक ने शिलानंद लाकड़ा के पास पर शानदार फिनिश कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह उनके करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था, जिसे उन्होंने यादगार बना दिया। लेकिन चार मिनट बाद ही थियरी ब्रिंकमैन के असिस्ट पर थाइस वान डैम ने बराबरी का गोल कर दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा।

    तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड्स ने आक्रामक रवैया अपनाया। 33वें मिनट में फ्लोरिस वॉर्टलबोयर के तेज क्रॉस पर टजेप होडेमेकर ने गोल कर नीदरलैंड्स को 2-1 की बढ़त दिलाई। भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदला जा सका।

    चौथे क्वार्टर में भारत ने बराबरी के लिए दबाव बढ़ाया। 54वें मिनट में चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर जुगराज सिंह ने दमदार ड्रैग फ्लिक से गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद ललित उपाध्याय को बढ़त दिलाने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन डच गोलकीपर मौरिट्स विसर ने शानदार बचाव किया। फिर 57वें मिनट में नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे जिप जैनसेन ने गोल में तब्दील कर स्कोर 3-2 कर दिया। भारत ने आखिरी क्षणों तक जोर लगाया, लेकिन डच रक्षा पंक्ति ने उन्हें गोल से वंचित रखा।

    भारतीय टीम अब तक 10 मैचों में 15 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। टीम 11 जून को अर्जेंटीना के खिलाफ अगला मैच खेलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल
    Next Article भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version