Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
    झारखंड

    जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन

    shivam kumarBy shivam kumarJune 30, 2025Updated:June 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। हूल दिवस के अवसर पर प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को सिद्धो-कान्हो पार्क, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर सिद्धो-कान्होर, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे वीर योद्धाओं को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कि यह लड़ाई केवल अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ नहीं थी, बल्कि यह जल, जंगल और ज़मीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी। उन्‍होंने कहा कि सिद्धो-कान्हो और फूलो-झानो की यह क्रांति भारत की पहली जनक्रांति थी, जिसने शोषणकारी व्यवस्था को ललकारा।

    फूलो और झानो दो बहनें थीं जिन्होंने वर्ष 1855 में हूल आंदोलन के दौरान न केवल अपने समाज का नेतृत्व किया, बल्कि हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अत्याचारियों के खिलाफ मोर्चा खोला। उनकी बहादुरी ने यह सिद्ध कर दिया कि यह सिर्फ पुरुषों की लड़ाई नहीं थी, बल्कि आदिवासी महिलाओं ने भी बराबर की भूमिका निभाई।

    उन्होंने कहा कि हूल क्रांति भारत का पहला संगठित जनांदोलन था, जो वर्ष 1855 में संथाल समाज की ओर से ब्रिटिश सरकार और महाजनी शोषण के खिलाफ लड़ा गया। यह आंदोलन आज भी आदिवासी अस्मिता, आत्मगौरव और हक-अधिकार की लड़ाई का प्रतीक बना हुआ है।

    इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय जनता दल ने सिद्धो-कान्हो और फूलो-झानो की क्रांतिकारी विरासत को जन-जन तक पहुंचाने, जल, जंगल, ज़मीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाने, सामाजिक न्याय, समता और आत्मसम्मान के संघर्ष में सदैव आगे रहने का संकल्पै लिया गया।

    इस मौके पर पार्टी की अनीता यादव, धर्मेंद्र सिंह, रवि जायसवाल, क्षितिज मिश्रा, कमलेश यादव, उज्ज्वल सिंह, आर्यन, डॉ सोनी, जय कुमार सहित कई युवा राजद कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनजातीय समाज ने हूल के जरिए उठाई थी आवाज : सुशील
    Next Article राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version