Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरिडीह में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सऊदी से लौटे पति पर कराया जानलेवा हमला, दोनों अरेस्ट
    Top Story

    गिरिडीह में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सऊदी से लौटे पति पर कराया जानलेवा हमला, दोनों अरेस्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2025Updated:June 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बगोदर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है, जहां सऊदी अरब से कमाकर लौटे इस्लाम अंसारी पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले की साजिश उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। बताया जा रहा है कि इस्लाम की पत्नी सोनिया का कुछ महीने पहले गांव के ही सब्बीर अंसारी से प्रेम संबंध हो गया था और दोनों ने मिलकर इस्लाम को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी।

    जानकारी के अनुसार, 9 जून की रात करीब 10:30 बजे बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कोल्हा गोलगो गांव में इस्लाम अंसारी (निवासी – कसियाडीह, थाना सरिया, जिला गिरिडीह) पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है। हमले के दौरान इस्लाम से पैसे भी लूटे गये। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने तत्काल सरिया-बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छानबीन शुरू करवायी। पुलिस टीम ने मानव संसाधन और तकनीकी सहायता के जरिए महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस्लाम की पत्नी का गांव के ही सब्बीर अंसारी से प्रेम संबंध था। इस्लाम के सऊदी से लौटते ही दोनों ने हत्या की योजना को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस साजिश में शामिल इस्लाम की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी सब्बीर को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह
    Next Article झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 तक बारिश की संभावना
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version