Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बकरीद से पहले जमशेदपुर पहुंचीं इलाहाबादी बकरियां
    Jharkhand Top News

    बकरीद से पहले जमशेदपुर पहुंचीं इलाहाबादी बकरियां

    shivam kumarBy shivam kumarMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। बकरीद का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कुर्बानी के लिए दूसरे राज्यों से पशु व्यापारियों का जमशेदपुर पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार सबसे अधिक संख्या में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) से बकरी व्यापारियों के आने की जानकारी मिली है। व्यापारी अपने साथ सैकड़ों इलाहाबादी नस्ल की बकरियां लेकर शहर पहुंचे हैं, जिन्हें शहर के विभिन्न बकरी बाजार में से साकची आमबगान में देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

    शहर पहुंचे युवा पशु व्यापारी सलमान अली ने शुक्रवार को बताया कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से इलाहाबाद से जमशेदपुर आकर बकरियों का व्यापार करता रहा है। उनके दादा और पिता भी हर वर्ष बकरीद से पहले यहां आते थे और अब वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वे लगभग 300 इलाहाबादी बकरियां लेकर जमशेदपुर पहुंचे हैं। इन बकरियों की खासियत उनका मजबूत शरीर, लंबा कद, वजन और आकर्षक बनावट होती है, जिसके कारण बाजार में इनकी मांग काफी अधिक रहती है। सलमान अली ने बताया कि जमशेदपुर का बाजार पशु व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। यहां लोग अच्छी नस्ल की बकरियों के लिए बेहतर कीमत देने को तैयार रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि बकरियों की कीमत उनके आकार, वजन और नस्ल के अनुसार तय होती है। सामान्य रूप से एक खासी की कीमत 15 हजार रुपये से शुरू होकर 55 हजार रुपये तक पहुंच रही है। कुछ विशेष और भारी वजन वाले खासी की कीमत इससे भी अधिक हो सकती है। व्यापारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण पशुओं के चारे और देखभाल में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में वे अपने पशुओं को शहर के आसपास के जंगलों, झाड़ियों और खाली मैदानों में ले जाकर प्राकृतिक घास और वनस्पतियां खिला रहे हैं ताकि जानवर स्वस्थ रहें। पशुओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    बकरी बाजार में इस समय खरीदारों की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि बकरीद नजदीक आते-आते बाजार में और तेजी आएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में अस्थायी पशु बाजार भी सजने लगे हैं, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 325 अंक उछला
    Next Article बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला : उच्च न्यायालय ने डीजीपी से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

      May 22, 2026

      सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर पहुंचा खुरा गांव, गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई श्रद्धांजलि

      May 21, 2026

      झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

      May 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ओएफएस खुला
      • भूमाफियाओं पर सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व मुखिया साबिर मियां गिरफ्तार
      • रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला : उच्च न्यायालय ने डीजीपी से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
      • बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
      • बकरीद से पहले जमशेदपुर पहुंचीं इलाहाबादी बकरियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version