Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति
    दुनिया

    भारतीय प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति

    shivam kumarBy shivam kumarJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जाग्रेब। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जाग्रेब स्थित ऐतिहासिक बान्सकी द्वोरी महल में क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रज़ प्लेंकोविच से मुलाकात की। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली आधिकारिक यात्रा है, जिसने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम दिया है।

    प्रधानमंत्री मोदी के क्रोएशिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री प्लेंकोविच ने स्वयं एयरपोर्ट जाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके बाद भव्य औपचारिक स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

    बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा, संस्कृति और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ करने पर गहन चर्चा की। इन्फ्रास्ट्रक्चर, पोर्ट्स, डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फार्मा, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में सहमति बनी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की कुशल मानव संसाधन क्षमता का उल्लेख करते हुए गतिशीलता और कौशल विकास के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग का सुझाव दिया। दोनों देशों ने इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईईसी) के तहत संपर्क बढ़ाने पर भी सहमति जताई।

    वार्ता में संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक संस्थानों में सुधार, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के लिए क्रोएशिया का आभार जताया।

    इस उच्चस्तरीय भेंट के दौरान चार महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों कृषि क्षेत्र में सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में शोध सहयोग, संस्कृति के क्षेत्र में साझेदारी और क्रोएशिया में हिंदी चेयर के नवीकरण पर हस्ताक्षर भी हुआ।

    वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रोएशिया में योग प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों की सभ्यतागत साझेदारी को सराहा।

    उल्लेखनीय है कि भारत और क्रोएशिया के बीच कूटनीतिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे। इस ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के आपसी संबंधों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट
    Next Article ट्रंप ने की ईरान-इजराइल युद्ध की समीक्षा, इजराइल को अमेरिका के साथ आने की घड़ी का इंतजार
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      • संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन
      • शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव
      • राहुल गांधी भारतीय नहीं, पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version