Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित
    Jharkhand Top News

    जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

    shivam kumarBy shivam kumarJune 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। लगातार हो रही बारिश से चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में अत्यधिक जलजमाव के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में दिक्कतें उत्पन्न हो गई हैं। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 19 जून 2025 को चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

    रेलवे से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार रांची रेल मंडल से परिचालित 22892 रांची–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जो सामान्यतः कोटशिला–पुरुलिया–टाटानगर–खड़गपुर होकर जाती है, अब 19 जून को कोटशिला–राजाबेड़ा–चंद्रपुरा–भोजूडीह–आद्रा–मेदिनीपुर–खडगपुर होते हुए चलेगी। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

    जलजमाव के कारण टाटानगर से खुलने और वहां पहुंचने वाली 20 से अधिक मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें टाटानगर-निट्र एक्सप्रेस, टाटा-खड़गपुर मेमू, राउरकेला-टाटा मेमू, बरकाकाना-टाटा मेमू, बड़बिल-टाटा मेमू, टाटा-बड़बिल मेमू, टाटा-बरहमपुर मेमू सहित कई लोकल सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ दोहरी सेवा ट्रेनों जैसे खड़गपुर-टाटा-खड़गपुर और टाटा-खड़गपुर-टाटा मेमू को भी रद्द किया गया है।

    वहीं कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है। मुंबई से हावड़ा आने वाली 12809 और 12261 ट्रेनों को सिनी–कांड्रा–चंडीपुर–पुरुलिया–हावड़ा मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा जगदलपुर-हावड़ा, आरा-दुर्ग, भुज-शालिमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालिमार जैसी ट्रेनों को भी वैकल्पिक मार्गों से परिचालित किया जा रहा है।

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति रेलवे की वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या ऐप के माध्यम से अवश्य जान लें। जलजमाव के कारण पैदा हुई इस असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है और यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की भी स्थापना की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमाध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए आवेदन 27 जून से
    Next Article रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी अमोल विनुकांत होमकर सीआरपीएफ में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त

      December 26, 2025

      अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी

      December 26, 2025

      झारखंड में 27 से तापमान में होगी दो डिग्री की गिरावट

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Analyse Complète de Betify Casino – Revue 296

      • (no title)
      • Audit Technique Betify Casino Formules Intégrées
      • Audit Technique Betify Casino Formules Intégrées
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version