Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द
    Jharkhand Top News

    टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे ने 23 जून से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। इनमें कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कुछ आंशिक रूप से रद्द होंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है या प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

    टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी प्रकार की असुविधा से बच सकें।

    रविवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल-आद्रा-आसनसोल के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 68046/68045, जो टाटानगर से होकर गुजरती है, 23, 24, 26 और 28 जून को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसी प्रकार, टाटानगर से आसनसोल जाने वाली बीबीएम मेमू (68056/68060) 24 और 28 जून को आद्रा में ही समाप्त और प्रारंभ होगी, जिससे इन दिनों आद्रा से आगे की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

    टाटानगर से हाटिया के बीच चलने वाली 18601 एक्सप्रेस ट्रेन 24 जून को अपने नियमित मार्ग (चांडिल–परसनाथ–कांसजोड़–मुरी) के स्थान पर परिवर्तित मार्ग (चांडिल–गोविंदपुर रोड–मुरी) से चलाई जाएगी। यात्रियों को यह ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि इस रूट परिवर्तन से कई स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी।

    इसके अलावा, खड़गपुर से हाटिया के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18035, जो टाटानगर होकर जाती है, 23, 26 और 27 जून को खड़गपुर से दो घंटे विलंब से रवाना होगी। वहीं, हाटिया से खड़गपुर जाने वाली 18036 ट्रेन 24, 25, 28 और 29 जून को हाटिया से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

    रेलवे ने बोंगांव–चांदपुरा–बोंगांव मेमू (68079/68080) को भी आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की है, जो 23 और 29 जून को महलीखाना तक ही चलेगी। महलीखाना से चांदपुरा और वापसी की सेवा उन तिथियों को रद्द रहेगी। जंगलमहल–धनबाद–जंगलमहल मेमू (18019/18020) भी 23 और 25 जून को रद्द रहेगी।

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी IRCTC की वेबसाइट या रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर प्राप्त कर लें, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की बाधा या असुविधा न हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में सबसे अधिक लातेहार में सामान्य से 347 प्रतिशत हुई बारिश
    Next Article लेवी वसूलने छतरपुर आया टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस पार्टी जमीन पर रहकर काम करती है: मंत्री

      June 22, 2025

      भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की संगठनात्मक चर्चा

      June 22, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने रथ मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

      June 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version