रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में दो जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 29 और 30 जून को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती एवं उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी और उत्तरी मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।
एक जुलाई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी इससे सटे दक्षिणी हिस्सों में कहीं- कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके आलावा राज्य के दक्षिणी-मध्य और उत्तरी-मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
दो जुलाई को पश्चिमी और इससे से मध्य भागों में कहीं- कहीं भारी होने की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश बोकारो के तेनुघाट में 77 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं रांची में इस दौरान दो मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बारिश होती रही। रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, जमशेदपुर में 32, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।