Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में होगी जबरदस्त हलचल, 17 नए आईपीओ की लॉन्चिंग
    बिजनेस

    अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में होगी जबरदस्त हलचल, 17 नए आईपीओ की लॉन्चिंग

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सोमवार 23 जून से शुरू हो रहे नए कारोबारी सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में जबरदस्त हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह 17 नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इनमें एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और कल्पतरु समेत 6 आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं।

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 23 जून को ही समय एजेसी ज्वेल का 15.39 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 26 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 90 से 95 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा। इसके बाद 1 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 24 जून को कल्पतरु लिमिटेड का 1,590 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 26 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 380 से 400 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 36 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा। इसके बाद 1 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    इसी दिन एलेनबेरी इंडस्ट्रियल गैसेस का 852.53 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 26 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 387 से 414 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 37 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा। इसके बाद 1 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    24 जून को ही मेनबोर्ड के एक और आईपीओ के रूप में ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का 119 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में भी 26 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 67 से 71 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 211 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा। इसके बाद 1 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    मेनबोर्ड के इन आईपीओ के अलावा इसी दिन श्री हरे-कृष्णा स्पॉन्ज आयरन का 29.91 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 26 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 56 से 59 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा। इसके बाद 1 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    इसी दिन श्री आईकॉन फैसिलिटेटर्स का 19.11 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 26 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 85 से 91 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा। इसके बाद 1 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी। इसके अलावा अब्राम फूड का 13.99 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 26 जून को बंद होगा। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 98 रुपये प्रति शेयर का प्राइस फिक्स किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून को होगा। इसके बाद 1 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन 25 जून को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का 12,500 करोड़ रुपये का मेगा इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 27 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 700 से 740 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 20 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को होगा। इसके बाद 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    इसी दिन मेनबोर्ड की एक और कंपनी संभव स्टील ट्यूब्स का 540 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 27 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 77 से 82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 182 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को होगा। इसके बाद 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी। 25 जून को ही सुपरटेक ईवी का 29.90 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 27 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 87 से 912 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को होगा। इसके बाद 2 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    इसी दिन सनटेक इंफ्रा सॉल्यूशन्स का 44.39 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें भी 27 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 81 से 86 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 30 जून को होगा। इसके बाद 2 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 26 जून को इंडो-गल्फ क्रॉपसाइंसेज का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए ओपेन होकर 30 जून को क्लोज होगा। इस पब्लिक इश्यू के साइज और इसके प्राइस बैंड का अभी ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 1 जुलाई को होगा। इसके बाद 3 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    इसी दिन पीआरओ एफएक्स टेक का 40.30 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें 30 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 82 से 87 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 1 जुलाई को होगा। इसके बाद 3 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी। 26 जून को ही ऐस अल्फा टेक का 49.91 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें भी 30 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 101 से 107 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 1 जुलाई को होगा। इसके बाद 3 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    इसी दिन वैलेंसिया इंडिया का 48.95 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें भी 30 जून तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 95 से 110 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 1 जुलाई को होगा। इसके बाद 3 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी। इसके अलावा 26 जून को ही मूविंग मीडिया इंटरटेनमेंट का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस पब्लिक इश्यू के जरिये 62 लाख शेयर जारी किए जा रहे हैं। इस पब्लिक इश्यू के साइज और इसके प्राइस बैंड का अभी ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 1 जुलाई को होगा। इसके बाद 3 जुलाई को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी।

    सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 27 जुलाई को नीतू योशी लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होगा। इस पब्लिक इश्यू के जरिये 102.72 लाख शेयर जारी किए जा रहे हैं। इस पब्लिक इश्यू के साइज और इसके प्राइस बैंड का अभी ऐलान नहीं किया गया है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 2 जुलाई को होगा। इसके बाद 3 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग होगी। नए आईपीओ की लॉन्चिंग के अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले मायाशील वेंचर्स (इश्यू साइज- 27.28 करोड़ रुपये), सेफ इंटरप्राइजेज रिटेल फिक्सचर्स (इश्यू साइज- 169.74 करोड़ रुपये) और आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज (इश्यू साइज- 27 करोड़ रुपये) के आईपीओ में भी निवेशक मंगलवार यानी 24 जून तक बोली लगा सकते हैं।

    सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के पहले दिन 23 जून को ही पाटिल ऑटोमेशन और समय प्रोजेक्ट सर्विसेज के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के जरिये अपने कारोबार की शुरुआत करेंगे। इसी तरह सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 24 जून को एप्पेलटोन इंजीनियर्स के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसके अलावा 25 जून को एरिसइंफ्रा सॉल्यूशन्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। इसी दिन इन्फ्लक्स हेल्थटेक के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के साथ अपने कारोबार की शुरुआत करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू सर्राफा बाजारों में नरमी का रुख, बीते सप्ताह 930 रुपये तक सस्ता हुआ सोना
    Next Article दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने की बंपर कमाई
    shivam kumar

      Related Posts

      सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी के दाम स्थिर

      July 31, 2026

      शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

      July 31, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      July 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अंतिम सोमवारी पर देवघर-बासुकीनाथ में आस्था का महासैलाब, 52 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
      • फर्जी ITC नेटवर्क पर ED का शिकंजा, यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी
      • साइबर अपराध पर कार्रवाई तेज, लेकिन केस निपटाने में पिछड़ा झारखंड; 2,379 मामले अब भी लंबित
      • JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और आयोगों को नोटिस
      • बिहार के मधेपुरा स्थित सिंहेश्वर धाम में जलाभिषेक के दौरान छह श्रद्धालु घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version