Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
    देश

    ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 20, 2025Updated:June 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर परगना। जिले के कई परिवार इन दिनों गहरे संकट से गुजर रहे हैं। ईरान की तीर्थयात्रा और उच्च शिक्षा के लिए गए लोग अब वहां के संघर्षग्रस्त हालात में फंस गए हैं। देगंगा से 11 तीर्थयात्री और स्वरूपनगर व बसीरहाट से तीन छात्र वर्तमान में ईरान में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

    देगंगा के चौरासी ग्राम पंचायत के धलीपाड़ा गांव से तीन परिवारों का एक दल 30 मई को मशहद जैसे पवित्र स्थल की यात्रा पर निकला था। उन्हें 18 जून को भारत लौटना था लेकिन तभी क्षेत्र में अचानक हिंसा भड़क उठी और सभी तीर्थयात्री वहां फंस गए। परिजनों के अनुसार, 17 जून के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

    गफूर अली की बेटी शाहिला खातून ने कहा कि हमारी आखिरी बातचीत मुश्किल से एक मिनट चली थी, उसके बाद से पूरी खामोशी है। गफूर अली, उनकी पत्नी शुकरान बीबी, शाहिद अली गयेन व उनकी पत्नी मुसलिमा बीबी, पड़ोसी अकरम हुसैन और अन्य बुजुर्ग सदस्य भी इस समूह में शामिल हैं।

    अकरम हुसैन की पत्नी सलमा बीबी अपनी पीड़ा रोक न सकीं और रोते हुए बोलीं कि मुझे बस मेरा पति सही-सलामत वापस चाहिए। अब बाकी कुछ मायने नहीं रखता।

    शाहिद अली के बेटे हुसैन मेहदी ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों से अपील करते हुए कहा कि हमने स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी है।

    इसी तरह स्वरूपनगर के मिर्जापुर के रहने वाले इमरान हुसैन और उनकी पत्नी मुस्कान खातून, जो 2023 से इस्फहान यूनिवर्सिटी में फ़ारसी भाषा की पोस्ट-ग्रेजुएट पढ़ाई कर रहे थे, वे भी रविवार से लापता हैं। इमरान की मां रेहाना खातून ने बताया कि हमने रविवार को आखिरी बार बात की थी, उसके बाद से उनके मोबाइल बंद हैं। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कैसे वापस लाएं।

    बसीरहाट के संकचुरा निवासी और शोध छात्र सैयद बाक़िर मज्लिसी रिज़वी भी क़ुम स्थित अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे हैं। वह भी अपने हॉस्टल में फंसे हुए हैं और शनिवार से भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उड़ानों के बंद होने से उनकी वापसी अब अनिश्चित हो गई है।

    अब परिजन बस एक ही मांग कर रहे हैं कि सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और ईरान में फंसे इन सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
    Next Article सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
    shivam kumar

      Related Posts

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात

      June 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version