Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट
    Jharkhand Top News

    झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर बंद समर्थक बुधवार को सड़कों पर उतर कर कई जगह पर सड़क जाम कर दिए है। रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी, मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गई है। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाने में लगी हुई है। बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी रांची के कई इलाकों में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया है।

    आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा की ओर से बुधवार को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है।वहीं, दूसरी तरफ बंद के दौरान किसी भी तरह की उपद्रव या फिर हिंसा ना हो, इसके लिए रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरी राजधानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बंद समर्थकों से अपील भी की है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इसके अलावा सिमडेगा जिले में आदिवासी संगठनों की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर झूलन सिंह चौक के निकट बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। एसडीपीओ बैजू उरांव,सदर सीओ इम्तियाज अहमद,थाना प्रभारी रोहित रजक ने समझा बुझाकर वहां जाम समाप्त कराया। वहीं, कुज्जू में रांची हजारीबाग रोड पूरी तरह से बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version