Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»राजनाथ सिंह चीन में आतंकवाद पर गरजे, शंघाई सहयोग संगठन से निंदा का आह्वान
    दुनिया

    राजनाथ सिंह चीन में आतंकवाद पर गरजे, शंघाई सहयोग संगठन से निंदा का आह्वान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किंगदाओ (चीन)। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीन के किंगदाओ शहर में आहूत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिवसीय सम्मेलन में आतंकवाद पर गरजे हैं। सिंह ने कहा कि एससीओ को आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय ने एक्स हैंडल पर उनके दिए भाषण और फोटो आज सुबह साझा किए हैं।

    सिंह ने कहा कि सीमापार आतंकवाद सहित आतंकवाद के अन्य निंदनीय कृत्यों के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने की आवश्यकता है। आतंकवाद का हर कृत्य आपराधिक और अनुचित है। एससीओ सदस्यों को इस बुराई की स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।

    उन्होंने एससीओ सम्मेलन में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले का तौर तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकी हमलों से मिलता-जुलता है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद से बचाव और सीमापार से होने वाले आतंकी हमलों को रोकने के अपने अधिकार का प्रयोग किया। भारत ने 07 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमापार के आतंकी ढांचे को नष्ट किया।

    रक्षामंत्री सिंह ने साफ किया कि पहलगाम में आतंकी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया। इसमें एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। पीड़ितों को धार्मिक पहचान के आधार पर गोली मारी गई। संयुक्त राष्ट्र लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी समूह घोषित कर चुका है। द रेजिस्टेंस फ्रंट इसी लश्कर से संबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि आतंकवादी तकनीक का इस्तेमाल करने लगे हैं। आज जरूरत इस तकनीक का मुकाबला करने की भी है। इस तकनीक में सीमापार से हथियारों और ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन शामिल हैं। सिंह ने कहा कि हमारी परस्पर जुड़ी दुनिया में पारंपरिक सीमाएं अब खतरों के खिलाफ एकमात्र बाधा नहीं हैं। हम सभी चुनौतियों के एक जटिल जाल का सामना कर रहे हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और साइबर हमलों से लेकर हाइब्रिड युद्ध तक शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
    Next Article डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते करेंगे ईरान से बातचीत
    shivam kumar

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version