Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और उसमें अमेरिका की एंट्री की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजारों में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,967.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 98.86 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 133.04 अंक यानी 0.32 प्रतिशत लुढ़क कर 42,073.78 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती से कारोबार करने के बाद अंतिम समय में हुई बिकवाली के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,774.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,589.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 293.17 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,350.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं सिर्फ एक सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में इकलौता शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,365.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 226 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,903 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 153.42 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,249.81 के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 344.61 अंक यानी 1.56 प्रतिशत टूट कर 21,701.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 96.32 अंक यानी 1.39 प्रतिशत फिसल कर 6,810.82 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,058.31 अंक के स्तर पर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत लुढ़क कर 3,867.48 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.41 प्रतिशत टूट कर 3,009.48 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 23,521.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      June 23, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

      June 23, 2025

      अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में होगी जबरदस्त हलचल, 17 नए आईपीओ की लॉन्चिंग

      June 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version