Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित
    दुनिया

    दक्षिण कोरिया ने ली जे-म्योंग पर जताया भरोसा, राष्ट्रपति निर्वाचित

    shivam kumarBy shivam kumarJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सियोल। दक्षिण कोरिया ने पांच साल के लिए अपना अगला राष्ट्रपति चुन लिया। मतदाताओं ने ली जे-म्योंग पर भरोसा जताया है। पिछले साल दिसंबर में मार्शल लॉ की विवादास्पद घोषणा पर मचे बवाल के बाद हुए उपचुनाव में ली जे-म्योंग को निर्वाचित घोषित किया गया। वह दक्षिण कोरिया की उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपीके) के नेता हैं।

    द कोरिया टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ली जे-म्योंग ने बुधवार सुबह 6:21 बजे औपचारिक कार्यकाल की शुरुआत की। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के उनकी जीत की पुष्टि करते ही उन्हें राष्ट्रपति के रूप में सभी शक्तियां और जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। वह देश की सशस्त्र सेनाओं की कमान भी संभालेंगे।

    दक्षिण कोरिया में मंगलवार को हुए उपचुनाव में ली ने 49.42 प्रतिशत वोट प्राप्त किए। प्रमुख रूढ़िवादी पीपुल्स पावर पार्टी के किम मून-सू को 41.15 प्रतिशत और रिफॉर्म पार्टी के ली जुन-सोक को 8.34 प्रतिशत वोट मिले। ली जे-म्योंग ने अपने पहले भाषण में अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने, लोकतंत्र को स्थिर करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

    संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष आज उन्हें सैन्य कमान का हस्तांतरण करेंगे। इसके बाद ली के सियोल नेशनल सेमेट्री जाने की उम्मीद है। वह नेशनल असेंबली में सुबह 11 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। समारोह में लगभग 300 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अतिथि सूची में प्रमुख राज्य संस्थानों, विधानसभा, सर्वोच्च न्यायालय, संवैधानिक न्यायालय और चुनाव आयोग के के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ कानून निर्माता, पार्टी और धार्मिक नेता, कैबिनेट सदस्य और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हैं। आज दोपहर बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में ली जे-म्युंग की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार
    Next Article अमेरिका में जहरीले फंगस की तस्करी के आरोप में चीन की वैज्ञानिक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version