Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत
    बिजनेस

    लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत

    shivam kumarBy shivam kumarJune 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेंसेक्स ने इंट्रा डे में ऊपरी स्तर से करीब 1,200 अंक का गोता लगाया
    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार तीसरे कारोबारी के दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार की मजबूती और बढ़ी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। दिन के पहले सत्र में बिकवाली के दबाव के बीच खरीदार यदा-कदा लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद बिकवाली का दबाव काफी बढ़ गया, जिसके कारण शेयर बाजार को संभलने का मौका नहीं मिल सका। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.78 प्रतिशत और निफ्टी 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

    आज दिन भर के कारोबार के दौरान पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह बैंकिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, रियल्टी और डिफेंस सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज बिकवाल हावी बने रहे, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 2 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 443.10 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 445.50 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.40 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,144 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,733 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,264 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 147 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,604 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,050 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,554 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ एक शेयर बढ़त के साथ और 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 118.75 अंक की मजबूती के साथ 81,492.50 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले 5 मिनट में ही ये सूचकांक 400.48 अंक की तेजी के साथ 81,774.23 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर बाद ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 1,200 अंक लुढ़क कर 798.66 अंक की कमजोरी के साथ 80,575.09 अंक के स्तर तक आ गया। हालांकि अंत में हुई खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स निचले स्तर से 160 अंक से अधिक की रिकवरी करके 636.24 अंक की गिरावट के साथ 80,737.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 69.70 अंक उछल कर 24,786.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 128.50 अंक की मजबूती के साथ 24,845.10 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 1 बजे के करीब ये सूचकांक 214.45 अंक की कमजोरी के साथ 24,502.15 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि इसके बाद हुई मामूली खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से करीब 40 अंक की रिकवरी करके 174.10 अंक की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.12 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 0.89 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.68 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.58 प्रतिशत और सिप्ला 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, अदानी पोर्ट्स 2.43 प्रतिशत, अदानी एंटरप्राइजेज 1.90 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.83 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.71 प्रतिशत और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 1.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सोने में जोरदार तेजी, चांदी की भी बढ़ी चमक
    Next Article फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      May 28, 2026

      स्टॉक मार्केट में आज बकरीद की छुट्टी, एमसीएक्स पर शाम के सत्र में होगा सामान्य कारोबार

      May 28, 2026

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      May 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version