Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या
    Jharkhand Top News

    ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। मारंगहादा थाना क्षेत्र के काडेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। गोली मारने से पहले अपराधियों ने मुंडा को लाठी, डंडे, दौली से भी मारा है।

    इस हमले में उनका भांजा आचू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बलराम मुंडा अपने घर में थे और बाहर बारिश हो रही थी। उसी दौरान 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों के हाथों में देशी कट्टा और अन्य हथियार थे और वे लगातार कह रहे थे ग्रामप्रधान बनते हो, पुलिस से बात करते हो। इसके तुरंत बाद बलराम मुंडा पर गोली चला दी गई और बेरहमी से धारदार हथियार(तोनों) से काटकर उनकी हत्या कर दी गई। साथ ही बलराम के भांजा आचू मुंडा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर लगभग 20 मिनट तक घर में रहे और इस दौरान न केवल हमला किया, बल्कि घर में रखे धान के बोरे फाड़ दिए और अन्य सामानों को भी तोनो से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खूंटी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई संवेदना
    बलराम मुंडा ग्रामीण मंडल खूंटी के विभिन्न पदों पर अपनी दायित्व निभा चुके थे। वर्तमान में ग्रामीण मण्डल में मंत्री पद के दायित्व में थे। उनके निधन पर खूंटी जिला भाजपा ने गहरी संवेदना प्रकट की है। शोक प्रकट करने वालों में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, जगन्नाथ मुंडा, भागीरथ राय, जिला महामंत्री संजय साहू निखिल कन्डूलना, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, मंजु देवी, संजय नाग, उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मिडिया प्रभारी अनुप साहू, सह प्रभारी महावीर राम जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल सहिता अन्य शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल के छात्रावास में घुसा पानी, ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    Next Article बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट
    shivam kumar

      Related Posts

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025

      स्कूल के छात्रावास में घुसा पानी, ग्रामीणों और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

      June 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
      • स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
      • ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र की हत्या, संविधान रक्षकों को किया नमन
      • हिमाचल में मानसून का कहर, 8 दिनों में 34 लोगों की मौत, 74 जख्मी
      • उत्तराखंडः यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास फटा बादल, 8 से 9 मजदूर लापता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version