Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा
    Jharkhand Top News

    भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला में मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा बुधवार को भी जिले में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और नागरिकों से भी सजग रहने की अपील की गई है।

    विशेषकर स्वर्णरेखा और खरकई नदी के किनारे तथा अन्य निम्न इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि तेज वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे भारी वर्षा के दौरान सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें और किसी भी स्थिति में प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जिला प्रशासन का राहत और बचाव दल पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

    जिले के सभी नगर निकायों, अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अलर्ट रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और अधिकृत सूचना पर ही विश्वास करने की सलाह भी नागरिकों को दी गई है।

    प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नागरिक नदियों के किनारे न जाएं और जरूरी कारणों को छोड़कर घर से बाहर निकलने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में वे तत्काल स्थानीय नगर निकाय, प्रखंड प्रशासन या नजदीकी थाना से संपर्क करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
    Next Article भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद
    shivam kumar

      Related Posts

      भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद

      June 18, 2025

      बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म

      June 18, 2025

      झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट

      June 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े
      • भारी वर्षा के मद्देनजर कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद
      • भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने नदियों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने को कहा
      • बैचलर इन मास कॉम में एडमिशन के लिए 23 जून तक जमा होगा फॉर्म
      • झारखंड के 13 जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version