Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आजमगढ़ में जहरीली शराब से 21 मरे, सरकार पर सवाल
    देश

    आजमगढ़ में जहरीली शराब से 21 मरे, सरकार पर सवाल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 9, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “एक तरफ कई राज्य सरकारें शराबबंदी पर जोर दे रही हैं तो दूसरी तरफ यूपी में जहरीली शराब से हुई मौतों ने सरकार की नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आजमगढ़ व लखनऊ में जहरीली शराब पीने से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम के निर्देश पर डीएम ने थानाध्यक्ष रौनापर, इलाके के सब इंस्पेक्टर समेत तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा मजिस्ट्ररियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सवाल यह है कि क्या निलंबन और जांच से मृतकों के परिजनों को न्याय मिल पाएगा और क्या इस तरह का गोरखधंधा बिना पुलिस की मिलीभगत के संभव है। सरकार क्या भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगा पाएगी। ”

    आजमगढ़ में शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी लेकिन मरने वाली की संख्या लगातार बढ़कर 21 तक पहुंच गई है। उधर, राजधानी लखनऊ में जहरीला शराब पीने से दो लोगों की मौत का मामला भी सामने आया है जबकि पुलिस का कहना है कि यह मौत जहरीली शराब से नहीं बल्कि स्प्रिट पीने से हुई हैं। परिजन पुलिस पर मिलीभगत से गांव में अवैध शराब का कारोबार करने का आरोप लगा रहे हैं।

    कच्ची शराब का किया था सेवन

    आजमगढ़ की घटना सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार थाना के केवटहिया गांव की है। गुरुवार शाम को दर्जनों लोगों ने कच्ची शराब का सेवन किया है। कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द व आंखों में जलन की शिकायत शुरू हो गई जिस पर उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। सबसे पहले 70 साल के रामवृक्ष की मौत हुई और फिर 40 साल के श्यामप्रीत ने दम तोड़ दिया और तब से यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तक तीन गांवों के करीब 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अजय साहनी कहते हैं, सुबरी पासवान ताड़ी बेचने का काम करता था। रात को कुछ लोगों के साथ उसने शराब पी जिससे सुबरी समेत कई लोगों की मौत हो गई। घटना में आबकारी निरीक्षक समेत चार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

    चलती है अवैध शराब की भट्टियां

    उधर, लखनऊ के मोहनलाल गंज में भी दो लोगों की शराब से मौत का मामला सामने आया है जहां पर दिलीप रैदास और उसके दोस्त महेश की जहरीली शराब से मौत हो गई। मृतक दिलीप की बहन अंशु का कहना है कि शनिवार देर रात जब दिलीप घर आया तो नशे में पानी मांगा जिसके पीने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। अंशु ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मिलीभगत से मोहनलाल गंज के कई गांव में अवैध शराब की भट्टियां चलती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBOX OFFICE: दर्शकों को पसंद आ रही है ‘मॉम’, 2 दिन में कमाए इतने करोड़
    Next Article सिक्किम गतिरोध: भारतीय सेना का पीछे हटने से इनकार, विवादित क्षेत्र में सैनिकों ने गाड़ा तंबू
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल

    July 1, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

    July 1, 2025

    ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
    • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
    • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
    • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version