Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»आशीष बरसा कर घर लौटे भगवान जगन्नाथ
    रांची

    आशीष बरसा कर घर लौटे भगवान जगन्नाथ

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मौसी बाड़ी में आठ दिनों की मेहमानी के बाद जगन्नाथ स्वामी मंगलवार को भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग घर लौट गये। दर्शन-पूजन और भगवान को मुख्य मंदिर पहुंचाने के लिए फिर से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मौसी बाड़ी में सुबह पांच से छह बजे तक विग्रहों की पूजा-अर्चना की गयी। विशेष भोग लगाया गया। फिर भगवान के सर्वदर्शन सुलभ हुए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने विग्रहों का दर्शन-पूजन कर श्रद्धा अर्पित की। दिन के ढाई बजे मंदिर का पट बंद कर दिया गया। साथ ही नरसिंहजी, सुदर्शन चक्र, श्रीगरुड़जी, श्रीबलदेवजी, माता सुभद्राजी और श्रीश्री जगन्नाथ स्वामी का रथ के लिए प्रस्थान हुआ।

    दिन के तीन बजे विग्रहों को रथारूढ़ कर शृंगार-पूजन किया गया। विष्णु-सहस्त्रनाम पाठ और जगन्नाथ अष्टकम का सस्वर पाठ कर मंगल आरती उतारी गयी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ चैंबर अध्यक्ष विनय अग्रवाल और भानू प्रताप सिंह ने भी हिस्सा लिया। शाम चार बजे भगवान का सुसज्जित और अभिमंत्रित रथ मौसी बाड़ी से विदा हुआ। गगनभेदी जयकारों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के धर्मरथ खींच कर सवा पांच बजे मुख्य मंदिर पहुंचाया। इस बीच कई बार बूंदा-बांदी के रूप में भगवान इंद्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। शाम साढ़े छह बजे तक महिलाओं ने रथ पर ही दर्शन-पूजन किया। शाम सात बजे सभी रथारूढ़ श्रीश्री विग्रहों को एक-एक कर मुख्य मंदिर में विराजमान किया गया। रात आठ बजे 108 दीपों से आरती उतारी गयी। पकवान का खास भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर का पट बंद कर दिया गया।

    रथ खींचने की रही होड़
    मौसी बाड़ी से जैसे ही भगवान का रथ प्रस्थान किया, भक्तों की भारी भीड़ रस्सी खींचने को उमड़ पड़ी। हर कोई रस्सा खींच स्वयं को धन्य मान रहा था। मुख्य मंदिर पहुंचने के बाद भी देर शाम तक रथ और विग्रहों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

    प्रधान पुजारी ने किया संचालन
    जगन्नाथपुर मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रजभूषण नाथ मिश्र ने घुरती रथ के संचालन का कार्यभार संभाला। धीरे-घीरे आगे बढ़े, थोड़ा दायां थोड़ा बांया … रूक जायें, रस्सा छोड़ प्रभु नाम का जाप करें …, जयकारा लगायें जैसे उच्चारण के साथ दिशा निर्देशित करते हुए रथ को यथास्थान पहुंचवाया। रथ के आगे विजय नायक की टोली छतर और पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वादन करते हुए चल रही थी। साथ ही लाल प्रवीणनाथ शाहदेव, मनोज तिवारी आदि मंदिर समिति के पदाधिकारी अगुवाई करते हुए चल रहे थे।

    सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
    घुरती रथ यात्रा में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। मेला सुरक्षा समिति और पुलिस के जवानों की चप्पे-चप्पे पर नजर थी। व्यवस्था संभालने के साथ भक्तों को हरसंभव सहयोग देने में समिति के युवा और पुलिस के जवान लगे रहे। प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर खास तौर से मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगरीबों की आवाज बनें युवा अधिकारी: रघुवर
    Next Article अपराधियों ने मचाया उत्पात, चालकों को जमकर पीटा, पैसा-मोबाइल लूटा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

    May 25, 2026

    रांची में होमगार्ड जवान से स्कूटी की लूट, ड्यूटी से लौटते समय अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

    May 25, 2026

    झारखंड के 11 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    • नेपाल में कैंसर की दवाओं की भारी किल्लत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version