Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कदमा में महिला से 16 ग्राम सोने की चेन की लूट, विरोध में गिरकर हुई गंभीर घायल
    Jharkhand Top News

    कदमा में महिला से 16 ग्राम सोने की चेन की लूट, विरोध में गिरकर हुई गंभीर घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम: कदमा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। झपटमारी के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

    जानकारी के अनुसार, कदमा निवासी संतोना जेना, जो सरायकेला उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं, अपनी बेटी के साथ भाटिया बस्ती स्थित घर जा रही थीं। इसी दौरान रेसिंग बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने पहचान छिपाने के लिए आकर्षक और महंगे हेलमेट पहन रखे थे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर संतोना जेना के गले से करीब 16 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली।

    वारदात के दौरान बदमाश के हाथ में पहना कड़ा संतोना जेना की बेटी से टकरा गया, जिससे उनकी दोपहिया का संतुलन बिगड़ गया और मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में संतोना जेना गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश तेज रफ्तार से फरार हो चुके थे।

    पीड़िता ने बताया कि भागते समय बाइक के पीछे बैठा युवक बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा था। उसने नारंगी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जो उसकी पहचान में अहम सुराग साबित हो सकती है।

    घटना में घायल संतोना जेना को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि इस संबंध में वरीय अधिकारी ही जानकारी देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा, हादसों को दे रहे न्योता
    Next Article झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर सीआईडी का छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच जारी

      July 23, 2026

      झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

      July 23, 2026

      सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा, हादसों को दे रहे न्योता

      July 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री पेपर लीक की जिम्मेदारी लें : प्रियंका गांधी
      • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर सीआईडी का छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच जारी
      • झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 31 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
      • कदमा में महिला से 16 ग्राम सोने की चेन की लूट, विरोध में गिरकर हुई गंभीर घायल
      • सड़कों पर आवारा पशुओं का डेरा, हादसों को दे रहे न्योता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version