गंगटोक/बीजिंग: भारत चीन सिक्किम बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच एक उकसावे वाली खबर आ रही है। चीनी सरकारी नियत्रण की मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि भारत को सबक सिखाने के लिए हमारे जवान बोर्डर पर युद्धाभ्यास कर रहे हैं। यह तब हो रहा है जब सिक्किम बोर्डर पर भारत चाइना के बीच गतिरोध चरम पर है।

सिक्किम बॉर्डर पर भारत चीन के बीच बना तनाव अब युद्ध की धमकी पर आ गया है। आज चीनी सरकार के नियंत्रण में काम करने वाली मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने ने दावा किया है कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में चीनी सेना ने पूरे साजो सामान के साथ सैन्य अभ्यास किया है। यह युद्धाभ्यास भारत को सबस्क सिखाने के लिए किया गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस सैन्य अभ्यास में पीपुल लिबरेशन आर्मी के सबसे उन्नत युद्धक टैंक 96बी भी शामिल थे।

सिक्किम बोर्डर पर जारी तनाव के बीच चीनी युद्धाभ्यास की ख़बरें भारत को उकसाने के लिए काफी हैं। हालाँकि बतादें कि अभी तक इस तरह की खबर की सेना यहाँ भारत की ओर से पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन जारी गतिरोध के बीच चीन की यह कार्रवाई आग में घी डालने के लिए काफी है। वहीँ चीनी अखबार ने गुरुवार को ‘मिलिट्री ताकत की गलतफहमी न पाले भारत’ शीर्षक वाली खबर में इस बारे में इंगित किया था।

 

पीएलए एयर फोर्स कमांड कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट और पीएलए के रिटायर्ड जनरल झू हेपिंग ने कहा कि भारत डोकलाम में सड़क निर्माण को रोक नहीं पाएगा। यहाँ 16 जून को रोड निर्माण को भारतीय सैनिकों द्वारा रोकने के बाद और भूटान द्वारा आपत्ति जताने के बीच चीन के साथ सीमा पर तनाव बढ़ा है। चीन लगातार भारत के इलाके में सड़क बनाने पर आमादा है। ऐसे में दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। वहीँ इस मसले पर भारत किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version