सेना ने उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण सीमा रेखा के करीब नौगाम सेक्टर में आज एक घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। इसमें तीन आतंकी आंतकी मारे गये।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, “नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में रविवार रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दी, और सुबह तक आतंकियों का पता लगा लिया गया।”

उन्होंने बताया कि आंतकियों की पहचान करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी। जिसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अभी तक दो आतंकी मारे गये। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version