Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नीतीश के बोल: कांग्रेस बड़ी पार्टी, तय करे एजेंडा; महागठबंधन पूरी तरह अटूट
    Top Story

    नीतीश के बोल: कांग्रेस बड़ी पार्टी, तय करे एजेंडा; महागठबंधन पूरी तरह अटूट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को खुद को विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार से अलग करते हुए कहा कि वैकल्पिक राजनीति अभी वक्त की मांग है। कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और उसे एजेंडा तय करना चाहिए। पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से चर्चाओं करते हुए नीतीश ने कहा, ‘मैं 2019 के लिए विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पद का दावेदार नहीं हूं। बिहार में वादों को लागू करना हमारी प्राथमिकता है।’

    उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है। उसे एक एजेंडा तय करना चाहिए, जिसमें जनता के सामने हमें यह रखना होगा कि किस प्रकार देश को आगे ले जाएंगे।’ नीतीश ने स्पष्ट कहा, ‘सिर्फ एकता की बात करने और राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ गठबंधन बनाने से कुछ नहीं होगा। हमें अहम मुद्दे पर एकजुटता दिखानी होगी।’

    जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश ने राज्य में सत्ताधारी महागठबंधन में किसी भी टूट की संभावना को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘इसपर कोई खतरा नहीं है। महागठबंधन पूरी तरह अटूट है।’

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अगस्त महीने में होने वाली रैली में भाग लेने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘उन्हें इस रैली में भाग लेने के लिए अभी अनौपचारिक न्योता मिला है। औपचारिक न्योता भी मिल जाएगा। बिना न्योता के कहीं कोई जाता है क्या?’

    नीतीश ने राष्ट्रपति चुनाव के राजनीतिकरण किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, ‘राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जो राजनीति की जा रही है वो सही नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव की राजनीति में किसान का मुद्दा पीछे छूट गया। किसान के मुद्दे को पीछे नहीं करना चाहिए था। ये एक अहम मुद्दा है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी ने कहा- दिव्यांगों के इस्तेमाल का सामान हो GST मुक्त
    Next Article योगी के मंत्री बोले- विकास न करने वाले सांसद-विधायकों के मुंह पर कालिख पोतें
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी

    September 11, 2025

    मंत्री इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी को जमीन विवाद मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

    September 11, 2025

    नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका

    September 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
    • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
    • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
    • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • मंत्री इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी को जमीन विवाद मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version